POSCO एक्ट के सभी मामलों की फ़ास्ट ट्रेक कॉर्ट में हो सुनवाई - SC
पॉक्सो एक्ट के मामलों के लंबित होने पर सुप्रीम कोर्ट ने आज चिंता जाहिर की। बच्चों की सुरक्षा और न्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के हाईकोर्ट को कहा कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये पॉस्को एक्ट के सभी लंबित मामलों के निपटारे के लियव कहा। साथ ही निचली अदालतों में पॉक्सो एक्ट संबंधी मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि निचली अदालत में जज पॉक्सो एक्ट संबंधी मामलों को लेकर फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई करें। जज बिना नई के सुनवाई को टालेंगे नहीं।
साथ सभी राज्यों के हाईकोर्ट तीन जजों की एक कमेटी भी बनाने के लिया कहा जो कोर्ट की मॉनिटरिंग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के DGP को एक टीम बनाने के लिए कहा जो पॉस्को एक्ट संबंधी मामलों की जांच करेगी और सुनिश्चित करेगी कि गवाह सुनवाई के दौरान अदालत में पेश हो।
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट की रिपोर्टों के मुताबिक 25 राज्यों में 112628 केस लंबित हैं. जिनमें सबसे ज्यादा केस 30884 केस लंबित हैं, इसमें 58.55 फीसदी केस सबूत पेश करने के चरण में हैं। दिल्ली में 6100 लंबित केसों में 4155 अभियोजन द्वारा सबूत पेश करने के चरण में हैं।

0 comments