सेमरियावां ब्लॉक की पांच जिला पंचायत सीट में से दो पर पुराने चेहरों ने मतदाताओं का एतमाद हासिल किया

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान और जिला उपाध्यक्ष मो अहमद अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे

 

संत कबीर नगर । (एशिया टाइम्स /जफीर करखी की रिपोर्ट )  सेमरियावां ब्लॉक की पांच जिला पंचायत सीट पर दो पुराने चेहरे अपना जौहर दिखाने में सफल रहे तो वहीं तीन नए चेहरों ने  पहली बार जीत दर्ज की है ।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान और जिला उपाध्यक्ष मो अहमद अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे ।

मो अहमद  वार्ड 9 से लगातार तीसरे बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है । सपा जिला अध्यक्ष गौहर अली खान वार्ड 11 से चार बार जीत दर्ज कर जिला पंचायत सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त किए।

सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट वार्ड 10 का रहा, यहां से पेशे से शिक्षक रइस अहमद ने शानदार जीत दर्ज की। सेमरियावां की वार्ड संख्या 12 से अमित चौधरी और 13 से अख्तर खान जीतने में सफल रहे

0 comments

Leave a Reply