वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ विपक्ष का मार्च:राहुल-प्रियंका,अखिलेश को हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा; प्रदर्शन के दौरान 2 महिला सांसद बेहोश हुईं

वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई, जहां से 2 घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार डरी हुई है और कायर है।

मार्च के दौरान अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाते दिखे।

प्रदर्शन के दौरान TMC सांसद मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश हो गईं। राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने उनकी मदद की। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ।

दिल्ली पुलिस बोली- सांसदों ने मार्च के लिए अनुमति नहीं मांगी

मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में 'वोट बचाओ' के बैनर थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

संसद से लेकर सड़क तक विरोध और मार्च की तस्वीरें...

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
सुबह 11.30 बजे करीब 300 सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए। राष्ट्रगान गाकर विरोध मार्च की शुरुआत की।
सुबह 11.30 बजे करीब 300 सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए। राष्ट्रगान गाकर विरोध मार्च की शुरुआत की।
मार्च को परिवहन भवन के पास सभी सांसदों को रोक दिया गया। राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस हुई, अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर निकल गए।
मार्च को परिवहन भवन के पास सभी सांसदों को रोक दिया गया। राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस हुई, अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर निकल गए।
टीएमसी सांसद मिताली बाग की तबीयत खराब होने पर राहुल गांधी ने उनकी मदद की।
टीएमसी सांसद मिताली बाग की तबीयत खराब होने पर राहुल गांधी ने उनकी मदद की।
TMC सांसद मिताली बाग बेहोश हो गईं। राहुल ने उन्हें दवाई खिलाई।
TMC सांसद मिताली बाग बेहोश हो गईं। राहुल ने उन्हें दवाई खिलाई।
मार्च के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बेहोश हो गई थीं।
मार्च के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बेहोश हो गई थीं।
प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया।
प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया।

राहुल बोले- चुनाव आयोग का डेटा फटेगा, खड़गे ने कहा- ये वोटों के अधिकार की लड़ाई

  • राहुल गांधी: 'ये चुनाव आयोग का डेटा है, मेरा डेटा थोड़ी है जो मैं साइन करूं। हमने आपको (आयोग) ही दिया है, आप अपनी वेबसाइट पर डाल दीजिए, सबको पता लग जाएगा। ये सिर्फ बेंगलुरु में नहीं, देश के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ है। चुनाव आयोग जानता है कि उसका डेटा फटेगा, इसलिए उसे कंट्रोल करने और छिपाने की कोशिश हो रही है।'
  • मल्लिकार्जुन खड़गे: यह लोगों के वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। यह लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष है।
  • कांग्रेस जयराम रमेश: चुनाव आयोग चुनाव आयोग है, ये चुराओ आयोग नहीं हो सकता।
  • कांग्रेस सांसद अमर सिंह: चुनाव आयोग की समस्या ये है कि वो किसी भी सवाल का जवाब नहीं देता; बल्कि बीजेपी हर सवाल का जवाब देती है। उन्होंने खुद साबित कर दिया कि चुनाव आयोग और सरकार एक ही हैं।
  • कांग्रेस केसी वेणुगोपाल: देश में कैसा लोकतंत्र है। सांसदों को चुनाव आयोग जाने की आजादी नहीं है।
  • NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले: हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं।
  • भाजपा सांसद सौमित्र खान: कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत में कोई भी भारतीय वोट करे। वो भारत को एक धर्मशाला बनाना चाहते हैं ताकि कोई भी बांग्लादेशी या पाकिस्तानी यहां आए तो वोटर बन जाए। वो तो उन लोगों के भी वोट चाहते हैं जो मर चुके हैं। ये कैसे मुमकिन है? जो मर चुका है वो वोट नहीं दे सकता।
  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा: कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने बहुत समय बर्बाद किया है। अब हम देश और संसद का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे।

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply