"ऑपरेशन बस्तर" के दूसरे संस्करण 'प्रेम और जंग ' का ऑनलाईन विमोचन आज
नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट एवं लेखक कमलेश कमल द्वारा लिखित बेस्टसेलर किताब 'ऑपरेशन बस्तर : प्रेम और जंग' के दूसरे संस्करण का ऑनलाईन विमोचन करेंगे।
यश पब्लिकेशन की ओर से आयोजित ऑनलाइन समारोह एवं पुस्तक परिचर्चा का 4 अक्टूबर की शाम 7 बजे फेसबुक पर भी लाईव प्रसारण होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपकमल के संपादक पंकज झा होंगे।
संचालन युवा आलोचक पीयूष द्विवेदी करेंगे। ज्ञातव्य है कि बस्तर की पृष्ठभूमि पर रचित इस उपन्यास को देश भर के पाठकों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। सुरक्षा बल एवं नक्सलियों के बीच के संघर्ष को एक रोमांचक व रिश्तों की कथा के माध्यम से उकेरती यह कृति नक्सल की बहुलवर्णी संस्कृति को भी ख़ूबसूरती से अभिव्यक्त करती है।

0 comments