नॉर्वे के राजकुमार होइबी पर 32 अपराधों में केस दर्ज

नॉर्वे की राजकुमारी मेटे-मैरिट के बेटे मारियस बोर्ग होइबी पर कुल 32 अपराधों में केस दर्ज किए गए हैं। इनमें रेप के चार मामले हैं। इसके अलावा घरेलू हिंसा और हमले के कई केसेज हैं।

मारियस होइबी पिछले साल 4 अगस्त को अपनी प्रेमिका पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद से ही पुलिस उनसे जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

मारियस होइबी, क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट और क्राउन प्रिंस हाकोन की शादी से पहले के रिश्ते से पैदा हुए थे।

सरकारी वकील स्टर्ला हेनरिक्सबो ने बताया कि मारियस पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं के जननांगों को उनकी जानकारी और सहमति के बिना गुपचुप तरीके से फिल्माया। इन अपराधों के लिए उन्हें 10 साल तक जेल की सजा हो सकती है।

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply