न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने अधिकारियों,कर्मचारियों एवं वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकारों को सम्मानित किया
उत्तर प्रदेश विधानसभा स्थित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हाल में 24 दिसंबर को हुआ सम्मान समारोह
लखनऊ : (एशिया टाइम्स ) उत्तर प्रदेश विधानसभा स्थित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हाल में "न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया" द्वारा प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए विधानसभा एवं विधान परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों एवं वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकारों को सम्मानित किया गया.
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह हेमंत तिवारी,

संस्था के अध्यक्ष नजम हसन
इस क्रम में न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा में सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व संस्था के अध्यक्ष नजम हसन एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह श्री हेमंत तिवारी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार बंधुओं के साथ विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारी बृज भूषण दुबे विशेष सचिव , प्रदीप दुबे प्रमुख सचिव, अरविंद पांडे संयुक्त सचिव मोहम्मद मुशाहिद विशेष सचिव अशोक कुमार को सम्मानित किया गया .
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है और इसे सदैव होते रहना चाहिए.
इस आयोजन के समय पत्रकारिता क्षेत्र के डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी वीर बहादुर विक्रम मिश्रित .प्रदीप कपूर ,टीवी सिंह आदि उपस्थित रहे .
इस अवसर पर विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारी श्री बृज भूषण दुबे विशेष सचिव श्री प्रदीप दुबे प्रमुख सचिव श्री अरविंद पांडे संयुक्त सचिव मोहम्मद मुशाहिद विशेष सचिव अशोक कुमार विशेषज्ञ को सम्मानित किया गया .
वर्ष 2018 से न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया ( पूर्व में आईना संस्था )के अध्यक्ष नजम हसन द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा व विधान परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों सहित वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार को सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते रहे हैं .

0 comments