न्यूजीलैंड चुनाव: बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रहीं जेसिंडा अर्डर्न

 

ऑकलैंड (एपी) न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न शनिवार को आम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

लगभग एक तिहाई मतों के गिनती हो चुकी है। इसमें से अर्डर्न की लिबरल लेबर पार्टी को मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंजरवेटिव नेशनल पार्टी से लगभग दोगुने मत हासिल हुए हैं।

अर्डर्न (40) की पार्टी ने 2017 में दो अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था।

0 comments

Leave a Reply