नेपाल ने नव वित्तीय योजना सार्वजनिक की, घरेलू रेलवे का भी करेगा निर्माण

नेपाली राष्ट्रपति बिध्या देवी भंडारी ने 15 मई को संघीय संसद में साल 2020 से 2021 वित्तीय वर्ष यानी 16 जुलाई 2020 से 15 जुलाई 2021 तक सरकार की मुख्य नीति और योजना सार्वजनिक की, जिसमें देश के भीतर रेलवे का निर्माण आदि विषय शामिल हैं।

राष्ट्रपति भंडारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी से नेपाल समेत विभिन्न देशों पर बड़ा कुप्रभाव पड़ा है। नव वित्तीय वर्ष में नेपाली सरकार की कार्य प्रधानता महामारी पर अंकुश लगाना है, ताकि नेपाल जल्द ही “कोरोना-रहित देश” बन जाए। इसके साथ ही सरकार करीब 30 करोड़ रुपये का निवेश कर सभी घरेलू हवाई अड्डों और सीमांत चौकियों पर स्वास्थ्य क्षेत्र स्थापित करेगी। देश भर के 7 प्रांतों में 500 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना करेगी।

वर्तमान में नेपाल में रेलवे उपलब्ध नहीं है। भंडारी के मुताबिक, नव वित्तीय वर्ष में सरकार बीरगंज से काठमाडू तक, रसुवागढ़ी से काठमांडू तक दो रेलवे लाइनों के निर्माण को शुरु किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीरगंज नेपाल और भारत के सीमांत इलाके के आसपास स्थित है, वहीं, रसुवागढ़ी नेपाल और चीन के सीमांत इलाके के नजदीक है।


बताया गया है कि नव वित्तीय वर्ष में नेपाली सरकार काठमांडू के घाटी क्षेत्र में 4 उपग्रह नगरों की स्थापना करेगी, देश भर में 2.7 लाख स्कूली बच्चों के स्कूल में दाखिला को पूरा करेगी। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत नेपाली नागरिक रोज पेय जल प्राप्त करते हैं, सरकार की योजनानुसार आने वाले 3 सालों में जल सप्लाई संस्थापनों के निर्माण से सभी नागरिकों को सीधे तौर पर रोजमर्रा पेय जल की प्राप्ति होगी।

(श्याओ थांग)

 

0 comments

Leave a Reply