नेपाल क्रिकेट को मिला नया सितारा, अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंडर 16 में सर्वाधिक रन बनाने का मिला ख़िताब
नेपाल क्रिकेट को रौनक श्रीवास्तव के रूप में एक नया सितारा मिल गया है। खेल की रफ़्तार से यह अंदाजा लगाना ज़्यादा मुश्किल नहीं है कि यह सितारा लम्बे समय तक क्रिकेट के आसमान पर अपनी चमक बिखेरेगा। अंतरारष्ट्रीय मैच में अंडर 16 की टीम में सर्वाधिक रन बनाने का ख़िताब भी इनकी झोली में आ गया है।
परिवारिक पृष्ठिभूमि और शिक्षा
रौनक श्रीवास्तव कृष्ण नगर ,नेपाल के मढ़हा गाँव के रहने वाले किसान परिवार से है ।परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इनके पिता का नाम अशोक श्रीवास्तव है । माँ एक साधारण गृहणी हैँ। रौनक को बचपन से क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। गली मोहल्ले और गाँव से ही इन्होने क्रिकेट की शुरआत की । बल्लेबाज़ी की बरीकियों को सबसे पहले इनके प्रशिक्षक बशीर अहमद , सिद्धार्थनगर ने समझाया। खेल में अभिरुचि और आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण इन्हे बीच मे ही पढ़ाई छोड़ना पड़ा। कक्षा आठ के आगे की पढ़ाई ये जारी नहीं कर सके। पढ़ाई छोड़ने का रौनक़ को मलाल है ।
* रौनक़ ने अपनी रफ़्तार से सबको चौका दिया
पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के नगरपालिका कृष्णा नगर अंतर्गत ग्राम मढ़हा जैसे छोटे गाँव में जन्मे रौनक़ श्रीवास्तव हज़ारो युवाओं के रोल मॉडल बन गये हैँ। उनकी कहानी प्रेरणा दायी तो है ही साथ ही संघर्षों की एक गाथा भी है जो युवाओं को आत्म विश्वास प्रदान करती है। अपने आत्म विश्वास के बल पर , सुविधाओं के आभाव में भी ,तमाम चुनौतियों से जुझते हुए रौनक़ ने अपना हौसला बनाये रखा और नेपाल के ए सी सी अंडर 16 ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनायीं।रौनक ने अपनी रफ़्तार से सबको चौका दिया है मलेशिया में अंडर 16 टीम से खेलते हुए अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से भूटान के खिलाफ ताबड़तोड़ 132 बाल पर 168 रन बनाए जिसमें 5 सिक्स,16 चौके की मदद से रनो का पहाड़ खड़ा कर देश विदेश के अख़बारों की सुर्खियों में छा गये।
रौनक़ ने अपनी प्रतिभा का परिचय सबसे पहले कपिलवस्तु क्रिकेट क्लब की टीम से खेलते हुए पालपा के विरुद्ध शतक जड़कर दिया। इस तूफानी बल्लेबाजी की वजह से इनका चयन लम्बिनी प्रदेश की टीम में हुआ।
प्रदेश की टीम में शामिल होने के बाद रौनक़ ने फिर मुड़कर नहीं देखा। सुर्खेत में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलते हुए 117 बाल पर 217 रन बनाकर राष्ट्रीय क्षितिज पर छा गये। जिसमें 16 चौके और 16 छक्के शामिल थे। इस प्रतियोगिता में इनके शानदार पारदर्शन के कारण मैन ऑफ द सीरीज़ और बेस्ट बैट्स मैन के ख़िताब से नवाज़ा गया।
रौनक़ के धुआंधार बल्लेबाज़ी की रफ़्तार वक़्त के साथ बढ़ती गयी ,वो हर रोज़ कामयाबी की नई इबारत लिखते रहें।मलेशिया में इंडोनेशिया के विरुद्ध 71 बाल 88 रन और सिंगापुर के विरुद्ध 44 बाल 40 रन बना कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
गृह नगर आगमन पर ज़ोरदार स्वागत एवं सम्मान
रौनक श्रीवास्तव का बुधवार को गृह नगर आगमन पर ज़ोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।पूरे ज़िलें के खेल प्रेमियों ने उन्हे अपने पलकों पर बिछा लिया। जगह जगह उनका स्वागत और सम्मान किया गया। रौनक़ श्रीवास्तव अब एक युथ आइकॉन बन गये हैँ।
पूर्व क्रिकेटर मिर्ज़ा राशिद बेग कहते है रौनक श्रीवास्तव जिले के ही नहीं देश के गौरव हैँ।
उद्योग वाणिज्य संघ कृष्णा नगर नेपाल के अध्यक्ष रीतेश शर्मा जो कि अपने वक़्त के अच्छे क्रिकेटर रहें है कहा कि रौनक की बल्लेबाज़ी तूफानी है और वो अंतरारष्ट्रीय मैचों में अंडर 16 की टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले वो नेपाल के पहले युवा खिलाडी हैँ।
मेयर पद के युवा पूर्व प्रत्याशी रह कुणाल प्रताप शाह कहते हैँ नेपाल क्रिकेट टीम को अडर-16 लेवल पर ही एक ऐसा तेज बल्लेबाज़ मिला है, जो अपनी रफ्तार से बड़े से बड़े गेंदबाज़ों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर सकता है।

0 comments