मुसलमानों को बॉयकॉट करना चाहता है नरसिंहानंद का यह चेला

 

 नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स / शादाब ख़ान)

वह चाहे इंदौर का चूड़िवाला हो, मथुरा का डोसे वाला या देवास का ज़ीरे वाला, हिंदुस्तान में मुसलमानों के ख़िलाफ़ बढ़ती हुई हिंसा से एक बात साफ़ हो जाती है। हिन्दुत्व की राजनीति अब ग़रीब मुसलमानों को निशाना बना रही है। इसी कड़ी में एक नाम है सुशील तिवारी। यति नरसिंहानंद का यह शिष्य मुसलमानों का आर्थिक बॉयकॉट करना चाहता है। सुशील तिवारी का 26 मई का यह फ़ेसबुक पोस्ट पढिये।

इस पोस्ट में वह मुसलमानों को पूरी तरह बॉयकॉट करने के लिए कह रहा है। लोग किसी दरगाह पर न जाएं, मुस्लिम फ़क़ीर को पैसे न दें। मुस्लिम से फल सब्ज़ी न ख़रीदें, मुस्लिम से बाल न कटवाएं वग़ैरह-वग़ैरह। इसके बाद वह एक लिस्ट साझा करता है जिसमें उन कंपनियों के नाम हैं जिनका मालिक या ब्रांड अंबैसडर मुस्लिम है। वह इस पोस्ट में लोगों से यह भी कहता है कि रूह अफ़ज़ा न पिया जाए क्योंकी उस कंपनी का मालिक मुस्लिम है।

ऐसी चीज़ें देखकर दिल में यह ख़याल आता है कि पुलिस की नज़र में आने पर इस आदमी के ख़िलाफ़ ज़रूरी एक्शन लिया जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं। यह पहली बार नहीं है जब सुशील ने इस तरह के बॉयकॉट की बात की हो। इससे पहले वह अगस्त 2020 में भी मुस्लिम फल-सब्ज़ी वालों के बॉयकॉट की बात कर चुका है। यही नहीं, मई 2020 में जब कोरोना वायरस के प्रसार का पूरा ठीकरा तब्लीगी जमात के सर पर फोड़ा जा रहा था तब भी सुशील तिवारी ने मुसलमानों के बॉयकॉट की मांग की थी।

फ़िलहाल सुशील तिवारी जंतर-मंतर पर नारे लगाने के लिए जेल में है लेकिन यह बड़े दुख की बात है कि उसका ज़हर हमारे समाज में फैलता जा रहा है। यह मैसेज व्हाट्सऐप के ज़रिये आम लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं और मुसलमानों के आर्थिक बॉयकॉट की तहरीक तेज़ी से चल रही है। इस स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि सुशील का लिखा हुआ पोस्ट कॉपी कर के व्हाट्सऐप पर शेयर किया जा रहा है।

एक दिलचस्प बात यह भी है कि मथुरा में जिस शख्स ने मुस्लिम डोसे वाले के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती की वह भी नरसिंहानंद का ही शिष्य है। सवाल यह है कि जब नरसिंहानंद के चेले इतना उधम मचा रहे हैं, तो प्रशासन इस इकोसिस्टम की लगाम कब कसेगा। 

आपको यह वीडियो कैसा लगा यह कमेंट्स में बताइए। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक का बटन दबाएं और अगर आप इस चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आईकन दबाएं ताकी हमारी सारी अपडेट्स आप तक पहुंचें।

0 comments

Leave a Reply