NMOPS, दिल्ली प्रदेश ने वीर सपूतों की याद में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी
|
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) दिनांक 17 फरवरी 2019 को 5:00 बजे टीम NMOPS, दिल्ली प्रदेश द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल की अध्यक्षता में 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे CRPF जवानों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण एवं घिनौने आत्मघाती हमले में शहीद होने वाले भारत माता के वीर सपूतों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखा गया जिसमें अन्य विभागों के साथियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.
इस संदर्भ में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल जी ने कहा कि हमले से पूरा देश स्तब्ध है एवं शोक में डूबा हुआ है इस हमले की जितनी भी भर्त्सना और निंदा की जाए कम है हम सभी कर्मचारीवर्ग इस शोक और दुख की घड़ी में अपने शहीद भाईयों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं तथा उनके शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं कि हमारे भाईयों को शहादत का दर्जा, परिवार को उपयुक्त आर्थिक सहायता,और उनकी पुरानी पेंशन पुनः बहाल की जाए।
इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश सचिव मोहम्मद जावेद ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत सरकार को अब आर पार की लड़ाई लड़नी होगी और हम सब को मिलकर इसके खिलाफ़ लड़ना होगा उन्होंने कहा कि आज देश आंतरिक और पड़ोसी देशों के द्वारा की गई आतंकवादी गतिविधियों से जूझ रहा है।
उन्होंने आतंकवादि गतिविधियों का ज़िक्र करते करते हूवे कहा कि उनके परिवार से बड़े चचा स्वर्गीय होदा खान 27 फरवरी 2007 को बेगूसराय में 500 माओवादियों से लड़ते हुए 4 साथियों संग वीरगति को प्राप्त होकर पिकेट और अस्त्र सस्त्र बचा गए, छोटे चचा आतंकवादियों द्वारा किये गए माइंस ब्लास्ट में उड़ा दिए गए जो आज भी जीवित हैं और सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं।

0 comments