राजस्थान में स्थानीय लोगों ने मुस्लिम भिखारी की पिटाई की

शाहबाज़ आलम 

अजमेर : राजस्थान के अजमेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर अल्पसंख्यक (खासकर मुस्लिम समुदाय)  को ये सोचने पर मजबूर कर देगा कि भारत में मुस्लिम समुदाय सुरक्षित है कि नहीं।

अजमेर जिले में कुछ भिखारी भीख माँग रहे थे। अचानक स्थानीय लोगों ने आकर उन भिखारियों के  साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोग भिखारियों से पूछताछ करने लगते तुम लोग कहाँ से आये हो यहाँ क्यों आये हो तुम सभी लोग अपना पहचानपत्र दिखाओ। स्थानीय लोग भिखारियों से कहते हैं तुम लोग पाकिस्तान जाओ तुम्हारा यहाँ पर कुछ काम नहीं।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, साथ में मिली जमानत

अजमेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ललित शर्मा, रोहित शर्मा, शैलेन्द्र, सुरेंद्र तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर में इन सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

0 comments

Leave a Reply