तप्पा उजिआर के लाल मुश्ताक अहमद, सिंचाई एवं जलशक्ति विभाग उत्तर प्रदेश के HOD बनाए गए ; तप्पा उजिआर में ख़ुशी की लहर

उनके पैत्रिक गाँव ग्राम पंचायत सेहुड़ा के लोगों ने आज जमकर जश्न मनाया मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी

 लखनऊ : (एशिया टाइम्स / अशरफ बस्तवी ) तप्पा उजिआर से लगातार दुसरे दिन बड़ी ख़ुशी देने वाली खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में है .

मुश्ताक अहमद साहब , विशेष सचिव सिंचाई , इंजीनियर इनचीफ परियोजना सिंचाई एवं जलशक्ति विभाग उत्तर प्रदेश को विभाग अध्यक्ष ,(HOD) बनाए जाने पर तप्पा उजिआर में ख़ुशी कि लहर दौड़ गई उनके अपने और इलाके के लोग  दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दे रहे हैं . तप्पा उजिआर से पहली बार किसी  मुस्लिम अफसर  ने सिंचाई विभाग में (HOD), की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है.

 मुश्ताक अहमद  संतकबीर नगर जिले के ग्राम पंचायत सेहुड़ा के निवासी हैं ,   ग्राम पंचायत सेहुड़ा के प्रधान अफज़ल अहमद के बड़े भाई हैं,  उन्हों ने अपनी काबिलियत की बुनियाद पर यह सफ़र तय किया है  इस से पहले कई अहम पदों पर कार्य किया है और अब सिंचाई विभाग में (HOD), की कुर्सी तक पहुंचे हैं .

May be an image of 4 people

मुश्ताक अहमद  साहब अपने कार्यालय में 

सोशल मीडिया पर दी गई सूचना में तप्पा उजिआर के लोग प्रदेश सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते देखे गए लोगों इस बात से खुश हैं कि एक मुस्लिम अफसर को यहां तक पहुंचाने में भेद भाव से ऊपर उठकर काबिलियत को तरजीह दी गई .

मुश्ताक अहमद  साहब के भाई  प्रधान अफज़ल अहमद ने अपने फेसबुक पर  लिखा कि भाई साहब कि कामयाबी गैरमामूली हैं आज सबसे ज्यादा खुशी का लम्हा है , आज इलाके  के सभी लोगों का सर फ़ख्र से ऊंचा हो गया है .

 खबर हैं कि उनके पैत्रिक गाँव ग्राम पंचायत सेहुड़ा के लोगों ने आज  जमकर जश्न मनाया मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी , और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया.

अभी दो  दिन पहले ही यह खबर आई  है कि तप्पा उजिआर के  ग्राम पंचायत सेहुड़ा के  युवा एडवोकेट रिजवान अहमद सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड बन गए हैं उन्हों ने  (AoR) की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास कर ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने (AoR)  परीक्षा का परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया परीक्षा  दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी . 2022 के लिए  253 लोग कामयाब हुए हैं , सुप्रीम कोर्ट हर साल इस परीक्षा का आयोजन करता हैं .


May be an image of 10 people and people standing

मुश्ताक अहमद  साहब के गाँव में ख़ुशी मनाते लोग 

 यह खबर सुनकर  तप्पा उजिआर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई, उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें ढेरों मुबारकबाद दी है . मुश्ताक अहमद  तप्पा उजिआर  के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं कि क़ाबलियत कि कद्र हर दौर में कि जाती है . इस अवसर पर ग्रेट इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली  के चेयरमैन नूरुल्लाह खान , आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेशनल Convenor अशरफ अली बस्तवी , सीनियर पत्रकार जफीर अली करखी,सेवन स्काई अकैडेमी बस्ती के डायरेक्टर मोहम्मद सैफ खान , पूर्वांचल पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष एम् हुसैन. दिल्ली में स्थित पूर्वांचल ग्रुप GBS के लोगों ने मुबारकबाद दी है.     

0 comments

Leave a Reply