तुर्किये-सीरिया में 36 हजार से ज्यादा मौतें

तुर्किये : तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने खतरनाक तबाही मचाई है। इन दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी 2 और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए UN भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा। अगले 3 महीने तक देशवासियों की मदद के लिए ये बॉर्डर खुले रहेंगे। 2011 में सीरिया में शुरू हुए सिविल वॉर के बाद पहली बार ये सीमाएं खोली गई हैं।

इससे पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा था कि त्रासदी से उत्तर-पश्चिमी सीरिया में लोगों की मदद करने में पूरी दुनिया नाकामयाब रही है। इस इलाके पर विद्रोहियों का कब्जा है। UN के मुताबिक, सीरिया में 53 लाख लोग बेघर हो सकते हैं। दोनों देशों में 9 लाख लोगों को तुरंत गर्म खाने की जरूरत है।

वहीं तुर्किये के एक बिजनेस ग्रुप के मुताबिक, त्रासदी से देश पर 84 बिलियन डॉलर यानी 6946 अरब रुपए के खर्च का भार आ सकता है। इसमें 70.8 बिलियन डॉलर इमारतों की मरम्मत में लगेंगे। सरकार को 10.4 बिलियन डॉलर का नुकसान होगा। देशभर में काम ठप होने से 2.9 बिलियन डॉलर की हानि होगी।

 

0 comments

Leave a Reply