यूपी के सुल्तानपुर में मुस्लिम शख्स की मॉब लिंचिंग, सोशल मीडिया से सामने आया अपराध
ख़ुर्शीद को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां ख़ुर्शीद ने दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार को हुई। पीड़ित का नाम ख़ुर्शीद बताया जा रहा है।
55 वर्षीय ख़ुर्शीद कोतवाली क्षेत्र के घरहाखुर्द गांव के रहने वाले थे।
ख़ुर्शीद को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां ख़ुर्शीद ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम हिमांशू पाण्डे है। पुलिस हिमांशू को ढूंढने में जुट गई है।
पुलिस ने मृतक के भाई जहीर अहमद की शिकायत पर गुरुवार को गैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज किया है।

0 comments