अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का समुदाय को मिले अधिकाधिक लाभ, अल्पसंख्यक काँग्रेस चलाएगी मुहिम
इस मुहिम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक कल्याण की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी की मांग की गयी है
नई दिल्ली : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री इमरान प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता में दिनांक 15 जुलाई 2021 को सभी राज्यों के चेयरमैन के साथ 7 घंटे मैराथन मीटिंग चली। पूरे देश के अल्पसंख्यक समुदाय के राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याओं से अवगत होते हुए, श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने समस्याओं का समाधान करने के हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
बैठक में श्री शिबली मंज़ूर (उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी बिहार अल्पसंख्यक कांग्रेस) ने प्रस्ताव रखा के विभाग की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का अल्पसंख्यक समुदाय तक अधिकाधिक लाभ पहुंचाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पे मुहिम चलाई जाए। इस मुहिम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक कल्याण की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। किस योजना से किस प्रकार लाभ लिया जाता है, कब उसका आवेदन किया जाता है तथा किस अधिकारी अथवा कार्यालय से योजना का क्रियान्वयन होता है इत्यादि।
यही ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को इस योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें एवम उनकी मदद करें।एक प्रेशर ग्रुप भी बनाया जाए जो सम्बंधित अधिकारी एवं कार्यालय के लगातार संपर्क में रहते हुए, योजनाओं के आवेदन का त्वरित एवं निष्पक्ष प्रसंस्करण करवाये।
इस प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने यह कहा की इससे अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण में हमारा योगदान सुनिश्चित होगा। तथा समस्त राज्यों के चेयरमैन को निर्देश दिए के ऐसी मुहिम अपने-अपने राज्यों में चलायें।उन्होंने यह भी कहा के इस मुहीम का क्रियान्वयन एवं निगरानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयं करेगी।

0 comments