(He was speaking to editors at a Microsoft event in Manhattan this morning.)
सीएए / माइक्रोसॉफ्ट चीफ नडेला ने कहा- भारत में जो हो रहा वह दुखद
सत्या नडेला ने कहा- हर देश को अपनी सीमा निर्धारित करने, सुरक्षा और आव्रजन नीतियां तय करने का हक “मेरी उम्मीद ऐसे भारत की है, जहां कोई अप्रवासी खुद का स्टार्टअप खोले और भारतीय समाज को फायदा पहुंचाए”

Advt
वॉशिंगटन. अमेरिका की टेक जाइंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को बुरा और दुखद कहा। वेबसाइट बजफीड के एडिटर बेन स्मिथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने नडेला पर निशाना साधते हुए कहा- यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि साक्षर व्यक्ति को शिक्षित किए जाने की जरूरत है। सीएए उन तमाम अल्पसंख्यकों के लिए एकदम सही है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में पीड़ित हैं।
इससे पहले स्मिथ ने बताया कि जब उन्होंने नडेला से सीएए पर सवाल पूछा तो तो माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने कहा, “मुझे लगता है भारत में इस पर जो भी हो रहा है, वह बुरा है, मुझे खुशी होगी अगर कोई अप्रवासी बांग्लादेशी भारत में आकर यहां की अगली बड़ी कंपनी खोलता है या इन्फोसिस जैसी कंपनी का अगला सीईओ बनता है।”
स्मिथ ने एक और ट्वीट में कहा- “नडेला ने अपनी राय मैनहैटन में माइक्रोसॉफ्ट के कार्यक्रम में एडिटर्स से बातचीत के दौरान रखी। नडेला अमेरिका में भारतीय मूल के दो बड़े टेक लीडर्स में से हैं। उनके अलावा भारत के ही सुंदर पिचई गूगल को हेड कर रहे हैं।”
By popular demand, here's the verbate
नडेला मूलरूप से हैदराबाद से हैं
सत्या नडेला मूलरूप से भारत के हैदराबाद शहर से हैं। उन्होंने स्मिथ से अपनी बहुसांस्कृति जड़ों पर भी बात की। नडेला ने कहा, “मुझे उस जगह पर गर्व है, जहां से मुझे अपनी सांस्कृतिक विरासत मिली। मैं हैदराबाद में बड़ा हुआ। मुझे हमेशा लगता है कि यह जगह बड़े होने के लिए सबसे अच्छी है। हम ईद मनाते थे, हम क्रिसमस मनाते थे और दिवाली भी- ये तीनों त्योहार हमारे लिए बड़े त्योहार है।”
Statement from Satya Nadella, CEO, Microsoft
माइक्रोसॉफ्ट ने नडेला का बयान जारी किया
नडेला के इंटरव्यू के बाद माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया। इसमें नडेला ने लिखा, “मैं अपने अपनी भारतीय विरासत के साथ बड़ा हुआ। मेरी उम्मीद एक ऐसे भारत की है, जहां अप्रावसी भी एक समृद्ध स्टार्टअप खोलने या किसी मल्टीनेशनल कंपनी को आगे ले जाने का सपना देख सके, जिससे भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था को फायदा हो।”
रामचंद्र गुहा ने तारीफ की
सीएए के आलोचकों में से एक भारतीय इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने नागरिकता कानून पर बोलने के लिए सत्या नडेला की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि सत्या को जो कहना था, उन्होंने वही कहा।” गुहा को पिछले महीने सीएए पर विरोध प्रदर्शन के दौरान बेंगलुरू में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
I am glad Satya Nadella has said what he has. I wish that one of our own IT czars had the courage and wisdom to say this first. Or to say it even now. https://twitter.com/bdutt/status/1216754354000035840 …




0 comments