भड़काऊ ’भाषण देने के आरोप में SIO महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सलमान अहमद गिरफ्तार
'मुशावरत' समेत देश के प्रमुख सामाजिक संगठनों ने की गिरफ़्तारी की निंदा , तत्काल रिहाई की की मांग बढ़ी
मुंबई : (एशिया टाइम्स ) महाराष्ट्र पुलिस ने युवा कार्यकर्ता और छात्र संगठन SIO के स्टेट प्रेजिडेंट सलमान अहमद को बुधवार की शाम को मुंबई के कुर्ला इलाके में उनके कार्यालय से हिरासत में लिया है। उन पर CAA-NRC के मुद्दे पर भड़काऊ ’भाषण देने का आरोप लगाया गया है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में अहमद द्वारा दिए गए भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनको बड़े पैमाने पर मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया गया है।
उनके खिलाफ नांदेड़ में मामला दर्ज किया गया है। अहमद पर आरोप लगाया गया है कि वह CAA विरोधी प्रदर्शन के आयोजक थे। उन पर पर IPC की धारा 153, 109 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
जमात इस्लामी के अध्यक्ष सय्यद सादतउल्लाह हुसैनी ने अपने ट्वीट में सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि , " एक और मामले में निर्दोष छात्रों को ड्रामाई अंदाज़ में गिरफ्तार करने की गलत व्याख्या की गई है। विडंबना यह है कि कुछ लोगों द्वारा स्पष्ट रूप से उकसाने को बार-बार अनदेखा किया जाता है".

https://twitter.com/sadathusaini/status/1225116175895367681?s=20
मुशावरत के अध्यक्ष नवैद हामिद ने सलमान अहमद की गिरफ्तारी पर जारी अपने ट्वीट में राज्य सरकार की कड़ी निंदा की है।

https://twitter.com/navaidhamid/status/1225392915754573824?s=20
मुशावरत अध्यक्ष ने’ “ कहा जितना अधिक आप संविधान के रक्षकों की आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे, उतने ही जोर से सच्चे भारतीय आप से भिड़ेंगे।“
एस आई ओ नेता सैयद अजहरुद्दीन ने कहा कि हम सलमान अहमद के खिलाफ सभी आरोपों को ख़ारिज करते हैं और उनको तत्काल छोड़ने की मांग करते हैं।

0 comments