IMPAR ने प्लाज्मा दाताओं से ऍप के ज़रिये पंजीकृत करने की अपील की ; हर प्रकार की दद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया

 

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले जिस तरह तेज़ी से बढ़ रहे हैं उससे चारों ओर आपात जैसी स्थिति हो चुकी है। डॉक्टरों के मशवरे, अस्पतालों में एडमिशन और प्लाज्मा के लिए लोगों को मदद की सख्त ज़रुरत है।

लाशों को दफनाने के लिए भी लोगों को मदद की ज़रुरत है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि हम में से ज्यादातर लोगों को प्लाज्मा दान, हॉस्पिटल बेड और लाशों के अंतिम संस्कार (तद्फीन) के लिए मदद के संदेश मिल रहे हैं लेकिन कोई ऐसा संगठन या समन्वय प्लेटफार्म नहीं है जहाँ आपात स्थिति में मदद के लिए संपर्क किया जा सके I

IMPAR ने एक हेल्प लाइन नंबर 9311770522 जरी किया है जिस पर संपर्क किया जा सकता है ,आप इस नंबर पर whatsapp भी कर सकते हैं  

कम्युनिटी संगठन के रूप में, इम्पार IMPAR  ने  आपातकालीन जरूरतों को समझते हुए उस ने पात्र प्लाज्मा दाताओं से एक ऍप के ज़रिये पंजीकृत करने का अनुरोध किया है।

IMPAR डॉक्टर्स, अस्पतालों और तद्फीन करने वाली अथॉरिटीज के साथ भी मदद के लिए तालमेल बनाने के काम में लगा हैI संकट की स्थिति को देखते हुए मानवता की सहायता, दान और सेवा करने के लिए तत्काल मदद की ज़रुरत है।

हम सभी IMPAR सदस्यों से अनुरोध करते हैं कि कृपया सभी योग्य प्लाज्मा डोनर्स तक पहुँचें और उनसे यहाँ पंजीकरण करने का अनुरोध करें

प्लाज्मा डोनर  इस लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें

Open Link 

https://www.impar.in/donar_details.php

0 comments

Leave a Reply