एम सी डी चुनाव : युवाओं व स्थानीय निवासियों ने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों से किया खुला जनसंवाद, पूछे मुश्किल सवाल !

हमने सभी को क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराया और इलाके के लिये उनका क्या प्लान है जाना : फारूक सिद्दीकी

दिल्ली में निगम चुनाव आगामी रविवार को होने है सभी पार्टियों ने अपने प्रचार मे पूरा ज़ोर लगाया हुआ है इन सबके बीच मे कुछ समाज और क्षेत्र के प्रति फिक्र करने वाले ज़िम्मेदार युवा और रेजिडेंट अनूठा प्रयोग कर रहे है जहाँ खुले मंच पर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों से जनसंवाद कर रहे है जिससे वोटर सही निगम पार्षद चुन सके ! 


देश भर मे कार्य कर रहे प्रसिद्ध समाजसेवी व "पार्षद प्रतियाशी से जनसंवाद" के आयोजक फारूक सिद्दीकी बताते है कि चुनाव की सरगर्मी के बीच  उन्होंने देखा कि पार्टियों द्वारा एक तरफा प्रचार हो रहा है, कोई भी पार्टी संवाद और सवाल के लिये ज़्यादा चिंतित नही है उल्टा बच रही है , साथ ही अगर कहीं कुछ रेसिडेंट से मीटिंग हो भी रही है वहाँ अधिकतर या तो उसी पार्टी के कार्यकर्ता दिख रहे है या उस पार्टी विशेष से संबंध रखने वाले निवासी ! मंच या ओपन मीटिंग मे आम जनता के सवाल नही दिख रहे है, प्रचार प्रोपोगेंडा  ज़्यादा दिख रहा था और संवाद, सवाल जवाब गायब  थे, इसलिये उन्होंने अपनी टीम, दोस्तो व अन्य आयोजकों के साथ मिलकर पार्षद "प्रतियाशी से जनसंवाद" को आयोजित करने का निर्णय लिया और सभी मुख्य पार्टियों कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारो को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया और उन्हे उनके द्वारा किये गये कार्यो की साथ ही न किये गये कार्यो की भी समीक्षा की तथा भविष्य मे उनका वार्ड को लेकर क्या विज़न है वो जाना! 

क्षेत्रिय निवासी व अन्य आयोजक डॉ.ओवेस मन्सूरी ने बताया कि इस सप्ताह खिड़की एक्स्टेंशन , चिराग दिल्ली वार्ड 172 मे  जनसंवाद का आयोजन कामयाब रहा जिसमे कांग्रेस से वंदना सैनी, आप से कृष्ण जाखड व भाजपा से राकेश गुलिया ने शिरकत  की और जनता से संवाद किया! उन्होंने सफाई, अवैध निर्माण,  अतिकर्मण विषयों पर उम्मीदवारो का ध्यानाकर्षण किया! 


शिक्षाविद व अन्य आयोजक इरशाद अंसारी ने सभी उम्मीदवारो को एम सी डी  स्कूलो मे शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने पर ज़ोर दिया और सभी का इस जनसंवाद मे शामिल होने का धन्यवाद किया! 


जनसंवाद मे सिकंदर अली,सलीम भाई, शराफत अली,मोहम्मद सखी ( मटरू भाई) , हैदर भाई, दिलशाद सैफी, शमीम भाई, सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह, मोहसिन खान,मुस्तकीम, शकील अहमद सहित क्षेत्र के कई ज़िम्मेदार रेजिडेंट ने भाग लिया!

1 comments

  • आशीष कपूर

    बहुत बेहतर और ज़रूरी पहल, जनसंवाद के आयोजको को बधाई जिन्होंने पार्टी पॉलिटिक्स से उपर उठकर और neutral रहकर सभी पार्टी के उम्मीदवारों को बुलाया और संवाद किया!

    आयोजको को पुनः बधाई.

Leave a Reply