इश्क ऐसी जुबान है प्यारे, जिसको गूंगा भी बोल सकता है

रिलैक्सो डोम्सवेयर कंपनी द्वारा आयोजित मुशायरा/ कवि सम्मेलन व मीडिया सम्मान समारोह हुआ संपन्न

संतकबीरनगर।     सोमवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां परिसर में रिलैक्सो डोम्सवेयर कंपनी तथा प्रेस क्लब के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन/ मुशायरा तथा मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों व कवियों ने पूरी रात श्रोताओं को बांधे रखा। इस दौरान गणमान्य लोग मौजूद रहे।

     सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां परिसर में रिलैक्सो डोम्सवेयर कंपनी तथा प्रेस क्लब संतकबीरनगर के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन/मुशायरा तथा मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बस्ती राजेश कुमार विश्वकर्मा तथा उनकी पत्नी डा. श्वेता प्रजापति ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डा. श्वेता प्रजापति के सरस्वती वंदना तथा डा. कलीम कैसर के नाते पाक से मुशायरे का आगाज हुआ। मुशायरे का संचालन डा. कलीम कैसर ने किया। वसीम मजहर ने मुल्क से नफ़रत को दूर करने का अज्म लेते हुए कहा कि नफरत के पुजारी को उबरने नहीं देंगे, हम देश को किसी तरह बिखरने नहीं देंगे।नुसरत अतीक ने दिल के मुआमेलात में उजलत न कीजिए, पहली नजर में इतनी मुहब्बत न कीजिए। पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी। मशहूर शायर डा.कलीम कैंसर ने चाहतों की ज़रा सी दस्तक पर, दिल का दरवाजा खोल सकता है। इश्क ऐसी जुबान है प्यारे, जिसको गूंगा भी बोल सकता है।

पढ़कर वाह वाह करने को मजबूर कर दिया। अंबर बस्तवी ने कहा कि मुझसे जो भी खुशी से मिलता है, दिल मेरा भी उसी से मिलता है, आदमी आज के ज़माने का, बेगरज़ कब किसी से मिलता है।। डा. एन.एन.श्रीवास्तव बेचैन ने भूल जाने की बात मत करना, फिर जमाने की बात मत करना। रूठना तो तुम्हारी आदत है, अब मनाने की बात मत करना।। निशा सिद्धार्थनगरी ने कहा कि जमीन वाली हूं न आसमान वाली हूं, मुझे गुमान है हिन्दुस्तान वाली हूं।। पढ़कर देशभक्ति का जोश भरा। छेदी वर्मा ने कहा कि रिज्क-ए हलाल दे मौला, बेहतर ख्याल दे मौला। खुशबू जिसकी न हो फीकी, फूल वह दामन में डाल दें मौला।। कैफ़ी फैजाबादी ने ऐ बादेसबा पैगाम लाई बहुत हैं, उनकी याद आई बहुत है। पढ़कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मुशायरे में डा. अजीत श्रीवास्तव, महमूद खां महमूद, ताराचंद तन्हा, भालचंद्र त्रिपाठी, पवन सबा सहित अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश कर पूरी रात श्रोताओं को बांधे रखा। इससे पूर्व डायरेक्टर अब्दुल्लाह खान ने आए हुए सभी अतिथियों को बैज लगाकर तथा शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी, शमशेर अहमद, मुहम्मद अहमद, मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी, अफजाल अहमद, अब्दुल कलाम, इन्द्रजीत शुक्ला, फारूक अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी मीडियाकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, बैग तथा कंपनी का किट देकर डायरेक्टर अब्दुल्लाह खान ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक पवन कुमार श्रीवास्तव, आयोजक रमेश चंद्र शर्मा, प्रायोजक अब्दुल्लाह खान ने आए हुए मेहमानों तथा क्षेत्र की जनता का शुक्रिया अदा किया।

संतकबीरनगर।     सोमवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां परिसर में रिलैक्सो डोम्सवेयर कंपनी तथा प्रेस क्लब के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन/ मुशायरा तथा मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों व कवियों ने पूरी रात श्रोताओं को बांधे रखा। इस दौरान गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 comments

Leave a Reply