MHA issues order to further extend #lockdown for 2 weeks beyond 04.05.2020, to fight #Covid_19.
New guidelines have permitted considerable relaxations in #Lockdown3 restrictions, within the districts falling in the Green and Orange Zones.
लॉकडाउन को लेकर नए गाइडलाइंस जानिए
लॉकडाउन 3 के दौरान स्कूल, कॉजेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी 17 मई तक बंद रहेंगे
देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को अगले 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यानी कि 04 मई से लेकर 17 मई तक कुछ शर्तों और रियायतों के साथ यह लॉकडाउन जारी रहेगा।
इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइज़री भी जारी किया है। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
ई-कॉमर्स को मिली मंज़ूरी
इस दौरान ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में सरकार ने कुछ रियायतें दी हैं जिनमें ई-कॉमर्स को छूट दिया गया है। अब इन ज़ोन्स में ज़रूरी सामानों के साथ-साथ गैर-ज़रूरी चीज़ों की भी डिलीवरी दी जाएगी।
ग्रीन ज़ोन में 50 फीसदी यात्रियों को लेकर बसों को चलाने की अनुमति दी गई है। ग्रीन ज़ोन में जो बस डिपो होंगे, वहां भी 50 प्रतिशत ही कर्मचारियों को काम करने के आदेश मिले हैं।
मॉल्स और पब्स पूरी तरह से रहेंगे बंद
लॉकडाउन 3 के दौरान स्कूल, कॉजेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी 17 मई तक बंद रहेंगे। इसके अलावा मॉल्स, सिनेमा, पब्स, रेस्टोरेंट्स आदी को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान हवाई, रेल और मेट्रो की यात्राओं पर भी पाबंदी रहेगी।
कोरोना के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं
बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1755 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 77 लोगों की मौतें हुई हैं। अब तक देश में कोरोना संक्रमण के कारण 1152 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 35, 365 लोग संक्रमित हैं। जबकि 9065 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
पीएम ने सोमवार को की थी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर चर्चा की थी। इस दौरान अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों का यही कहना था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन अभी जारी रखा जाए।
वहीं, उस बैठक में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सूबे में हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए शर्तों के साथ और भी ज़रूरी सेवाओं के संचालन की सिफारिश की थी।
24 मार्च से शुरू हुआ था देशव्यापी लॉकडाउन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसके बाद 14 अप्रैल को इसे और 17 दिनों के लिए बढ़ाया गया था।
गौरतलब है कि अब इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन से पहले पीएम मोदी की अपील पर देशभर में 22 मार्च को जनता कफ्यू लगाया गाय था।
Courtesy : https://www.youthkiawaaz.com/2020/05/lockdown-extended-for-two-weeks-in-india-hindi-article/


0 comments