खालिद जफीर को PSL यूनिवर्सिटी पेरिस में मिला प्रवेश

मुनव्वर खान

क्षेत्रवासियों में खुशी- मैटेरियल इंजीनियरिंग करेंगे मास्टर कोर्स पीएचडी की तैयारी
-विदेश में पढ़ाई कर  तप्पा उजियार का नाम करेंगे रोशन

सेमरियवां निवासी शिक्षक जफीर अली के पुत्र पेरिस की मशहूर यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिला है। पेरिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिला है।मैटेरियल इंजीनियरिंग मास्टर कोर्स  में प्रवेश मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है।होनहार छात्र को हर तरफ से बधाई मिल रही है।   

  सेमरियावां निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी के पुत्रमोहम्मद खालिद जफीर को पेरिस स्थित पीएसएल यूनिवर्सिटी से मटेरियल इंजीनियरिंग में मास्टर कोर्स करने के लिए प्रवेश मिला है।  मोहम्मद खालिद ने उच्च प्राथमिक स्तर तक की शिक्षा सेमरियावां गांव में ही स्थित अलहुदा पब्लिक स्कूल, हाईस्कूल कपिल गंगा पब्लिक स्कूल,इंटरमीडिएट की शिक्षा विज्ञान वर्ग से प्रेक्सिस बस्ती से पूर्ण करने के पश्चात बीएससी ,एमएससी की पढ़ाई रसायन विज्ञान से एएमयू अलीगढ़ से डिग्री हासिल कियाआगे रिसर्च शोध करने का ध्येय है।अब तक चार शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

एक साल के मास्टर रिसर्च कोर्स मैटेरियल इंजीनियरिंग के पश्चात पीएचडी करने का इरादा है। होनहार छात्र को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मशहूर आलम चौधरी,मो अहमद,मुनीरुल हसन चौधरी,आशीष कुमार सिंह,अंबिका देवी यादव, केसी सिंह,ओपी यादव, सय्यद फिरोज अशरफ, मुजीबुल्लाह प्रिंसिपल,एजाज अहमद करखी ,प्रो खलील अहमद,फैजान अहमद,बदरे  आलम, शमशेर अहमद,फिरोज अहमद नदवी, फुजेल अहमद नदवी,मो आजम,अब्दुर्रहीम,कमरे आलम सिद्दीकी, अंजर हुसैन कासमी,तौफीकअहमद,हिदायतुल्लाह चौधरी,आदि।

0 comments

Leave a Reply