खादिम ए इंसानियत ने हौज़ रानी मे एक और मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया !

तालीम, सेहत, रिलीफ और रोज़गार पर हमारी खिदमात् जारी रहेगी : फारूक सिद्दीकी

मशहूर समाजी तंज़ीम खादिम ए इंसानियत जो मुल्क भर मे तालीम, सेहत, रोजगार वगैरह के मैदान मे अपनी समाजी फलाही खिदमात् अंजाम दे रही है ने आज इसी सिलसिले मे जुनूबी दिल्ली के हौज़ रानी, मालवीय नगर मे आकाश हॉस्पिटल के साथ एक और मुफ्त सेहत कैंप का इंकाद करवाया !  खादिम ए इंसानियत फाउंडेशन के बानी फारूक सिद्दीकी ने बताया की इस कैंप मे हड्डी,general फिजिशियन और दीगर शोबें के स्पेशलिस्ट डॉक्टरस ने सभी मरीजों को देखा और मुफ्त टेस्ट वगैरह भी किये गए! सभी लोग इस फिसिलिटी से खुश थे और सभी ने खादिम ए इंसानियत की टीम के ज़रिये वक़्त दर वक़्त किये जाने वाले फलाही कामो की  सताईश की! 

 फारूक सिद्दीकी ने बताया की वो और उनकी खादिम ए इंसानियत की टीम मुल्क भर मे जहाँ जहाँ भी अपनी खिदमात् दे रही सब जगह उन्हे लोगो का प्यार और हौसला अफ़ज़ाहि मिल रही है, हौज़ रानी के इलाके मे भी उन्होने बताया के वो पिछले काफी महीनों से अपनी खिदमात् इलाको के ज़िम्मेदारो के साथ मिलकर अंजाम दे रहे है चाहे वो राशन हो, दवा, गरीब बच्चों को मुफ्त किताबे देने हो या ज़रूरत मंदो को रोजगार करवाना, सभी मे खूब अच्छा काम हुआ है! 


फारूक सिद्दीकी ने बताया की दिल्ली मे सरकारी मुफ्त सुविधा होने के बावजूद भी बहुत लोग वो सुविधाये भीड़ या जानकारी के अभाव से avail नही कर पाते , इन कैंप के ज़रिये वो ऐसे लोगो के करीब उन इलाको मे जाते है और उन्हे ज़रूरी इलाज फ़राहम करवाते है इसके साथ ही लोगो को सरकारी स्कीम और सुविधा के बारे मे भी जानकारी देते है! जिससे आने वाले मुश्किल वक़्त मे वो खुद जाकर सब सुविधाएं ले सके!

1 comments

  • Rajiv Satija

    Very Good, Team Khadim e Insaniyat. Keep up the good work.

Leave a Reply