खादी भंडार बेनीबाद का होगा कायाकल्प, कैबिनेट में रखेंगे बात- सय्यद शाहनवाज हुसैन

ग़ज़नफर इकबाल की रिपोर्ट 

बेनीबाद, मुजफ्फरपुर : ( एशिया टाइम्स संवाददाता )  बिहार के उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर के बेनीबाद का औपचारिक दौरा किया,वह मधुबनी से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, बेनीबाद से उनका बचपन का रिश्ता है, यहीं उनकी मौसी का घर भी है.

अपने कुछ मित्रों के आग्रह पर वह यहां पहुंचे थे,लोक अभियोजक/वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नसीरुद्दीन हैदर ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उनसे बातचीत की,गल्ला व्यवसाई/समाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद ने अपने खास अनुरोध पर गांव के मुख्य मुद्दों से अवगत कराने को बुलाया था,ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया.

मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान, उर्दू मध्य विद्यालय, मदरसा,मुशहर टोला, दलित बस्ती,खादी भंडार और स्थानीय बाजार का दौरा कर बैठक की, गांव के लोगों ने बागमती नदी के बाढ के पानी से हर साल होने वाले नुकसान और जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया.

खादी भंडार के पास पर्याप्त सरकारी जमीन का उपयोग कर खादी बाजार का विस्तार, उद्योग लगाने तथा बुनकरों और महिलाओं के लिए उद्गम की व्यवस्था करने की बात भी रखी गई,उन्होंने आश्वासन दिया कि खादी भंडार के विस्तार और जीर्णोद्धार को लेकर वह कैबिनेट में प्राथमिकता से अपनी बात रखेंगे, साथ ही बाकी दूसरे मुद्दों को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों को अवगत करायेंगे,अपने बचपन के दिनों को याद कर काफी भावुक हो रहे थे.

बूढ़े-बुजरुगों से मिलकर उनकी दुआएं ले रहे थे,अपनी व्यस्तता को लेकर ग्रामीणों से जल्द ही जाने की अपील कर रहे थे लेकिन वह किसी को नाराज़ भी नहीं कर पा रहे थे,इस मौके पर मुख्य रूप से   डाक्टर ज़फ़र,इसरार अहमद,राम बाबू सिंह,इसतबा हसन रिज़वी,असगर अली आदि मौजूद थे,

0 comments

Leave a Reply