केरल : भाजपा ने चुनावी मैदान में दो मुस्लिम महिलाओं को उतारा

 
मल्लापुरम | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केरल के वांडूर के एक पोनमुदम ग्राम पंचायत के आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में दो मुस्लिम महिलाओं को मैदान में उतारेगी। भाजपा के इतिहास में यह पहली बार है जब मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पार्टी के टिकट पर कोई चुनाव लड़ रही हैं।

सुश्री  टीपी सुल्फत वांडूर ग्राम पंचायत के  वार्ड 6 और सुश्री आयशा हुसैन पोनमुदम ग्राम पंचायत के  वार्ड 9 से चुनाव लड़ रही हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के गढ़ मलप्पुरम जिले  में भाजपा का कोई बड़ा आधार न होने के बावजूद सुल्फत और आयशा की उम्मीदवारी ने यहां चुनाव में भाजपा की मदद की है।

सुश्री सुल्फथ ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा हाल ही में तीन तालक पर प्रतिबंध लगाने सहित 18 से 21 साल की महिलाओं के लिये शादी की उम्र बढ़ाने जैसे फैसलों से देश में मुस्लिम महिलाओं के कल्याण पर काफी प्रभाव पड़ा है। बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने से मुल्सिम लड़कियों को जल्दी शादी  करने के दर्द और दुख से राहत मिलेगी।

सुश्री आयशा ने कहा कि वह पति हुसैन के  माध्यम से भाजपा की ओर आकर्षित हुयी हैं। उनके पति भाजपा के अल्पसंख्यक  मोर्चा के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम  महिलाओं के लिये शुरू की गयी प्रगतिशील नीतियों का समर्थन करती हैं।

0 comments

Leave a Reply