जुनैद अशरफ को नेट कालिंग के जरिए मिली जान से मारने की धमकी

मुकामी पुलिस को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र

 

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गांव सालेहपुर निवासी जुनैद अशरफ को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नेटकालिंग के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

थाना दुधारा क्षेत्र के गांव सालेहपुर निवासी जुनैद अशरफ ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मेरे मोबाइल नम्बर 7860199091 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने +32986212 से नेटकालिंग द्वारा फोन करके मुझे मां-बहन की गाली गुप्ता देते हुए यह कहें कि अपने कालेज से निकलो जान से मार दूंगा और मेरे साथी तुम्हें मारने के लिए बहुत हैं। प्रार्थी सहम गया है। 

पीड़ित ने कहा है कि उसके साथ कभी भी घटना घटित हो सकती है।  पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

0 comments

Leave a Reply