झारखन्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राजीव गांधी जयंती पर राशन एवं मास्क बाँट कर सद्भावना दिवस मनाया
झारखन्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रवक्ता सय्यद शिबली मंज़ूर राशन एवं मास्क बांटते हुए
राँची : (एशिया टाइम्स ) असरा कॉलोनी, सतकनादु,कांके राँची में आयोजित एक प्रोग्राम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती को झारखन्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राशन एवं मास्क बाँट कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया ।
एशिया टाइम्स को प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अख़्तर ने श्री राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत के निर्माण में दिए योगदान को याद करते हुए, कोटि कोटि नमन अर्पित किया। एवं उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।

झारखन्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राजीव गांधी जयंती पर राशन एवं मास्क बांटते हुए
प्रदेश प्रवक्ता श्री सय्यद शिबली मंज़ूर ने कहा के संचार क्रांति में श्री राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय है। इसके लिए देश सदैव ऋणी रहेगा, एवं उनके पदचिन्हों पे चलने का प्रयास करेगा।
महासचिव श्री तारिक़ अनवर ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए पंचायत राज में दिए योगदान का और इससे व्यवस्था में आये परवर्तन का उल्लेख किया।
रांची महानगर अध्य्क्ष श्री अख़्तर अली ने श्री राजीव गांधी के द्वारा देश को नई ऊर्जा एवं नेतृत्व को स्मरण करते हुए श्रधांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में ज़िला परिषद सदस्य कांके श्री मुजिबुल अंसारी, ग्रामीण अध्यक्ष श्री अख़्तर हुसैन, श्री रमज़ान अंसारी, श्री राजकुमार यादव, श्री मुकर्रम मदनी, श्री नफ़ीस आलम, श्री नसीम अख़्तर इत्यादि मौजूद थे।

0 comments