जनता दल यूनाइटेड (JDU ) के लीडर बिहार से (MLC) अफ़ाक अहमद खान ओखला में सम्मानित किये गये
ओखला के युवा नेता काँग्रेस Hedayatullah Gentle विधान पारिषद सदस्य (MLC) Afaque Ahmad Khan को सम्मानित करते हुए
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स) जनता दल यूनाइटेड (JDU ) के लीडर बिहार से विधान पारिषद सदस्य (MLC) Afaque Ahmad Khan ओखला को ओखला में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया.
18 जुलाई को शाहीन बाग में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता सीनियर लीडर शकीलुज़मा अंसारी ने की, इस अवसर पर बड़ी संख्या में जामिया नगर ओखला के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, और उन्हें मुबारकबाद पेश की.

Group Photo
MLC अफ़ाक अहमद खान ने अपने संबोधन में सभी का शुक्रिया अदा किया और यह वादा किया कि, में 24 घंटे जनता की सेवा के लिए हाजिर हूं, आप ने जो प्यार दिया है मैं उसका कर्जदार रहूँगा.
इस अवसर पर ओखला के युवा नेता काँग्रेस Hedayatullah Gentle ने अपने संबोधन में कहा ' अफाक़ भाई के जीवन से हम सब्र और वफ़ादारी की सीख लें.
मुझे हमेशा आप की मुहब्बत मिली है, और आइंदा भी मिलती रहेगी.
प्रोग्राम मे अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए, सम्मान सभा के अध्यक्ष Shakeeluzama Ansari ने कहा कि यह खबर इस गर्म हवाओं के तूफान में, ठंडी और राहत का समान है यह आप को सादगी, लग्न और ईमानदारी का इनाम है, आप को जो जिम्मेदारी मिली है हम उम्मीद करते हैं कि भरपूर निभाएं गे.
प्रोग्राम के मुख्य आयोजक थे Eng. Imdadullah Jauhar और इसका आयोजन Reformers of Okhla ने शाहीन बाग में किया था. प्रोग्राम का संचालन एशिया टाइम्स के स्पेशल कोरेस्पोंडेंट जुबैर खान सईदी ने किया .


0 comments