JNUSU इलेक्शन में लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों ने चारों सीटों पर दर्ज की जीत
|
नई दिल्ली: JNUSU इलेक्शन में लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों ने चारों सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की है| पुरे विश्व की नजरें इस छात्र संघ चुनाव पर टिकी हुई थी|
अध्यक्ष पद के लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवार एन साईं बालाजी को मिले 1871 वोट. वहीं एबीवीपी के ललित पांडे 937 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे|उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की सारिका ने 2309 वोट के साथ जीत हासिल की. वहीं एबीवीपी के गीता श्री 871 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं| जनरल सेक्रेटरी के पद पर लेफ्ट यूनिटी के ऐजाज को 2113 वोट मिले. वहीं एबीवीपी के गणेश 863 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे| ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट यूनिटी की अमुथा ने 1552 वोट हासिल कर दर्ज की जीत. एबीवीपी के वेंकट चौबे को मिले 941 मत|

0 comments