सीरिया में इस्राईल का फिर हमला, सीरियाई एयर डिफ़ेंस का करारा जवाब
सीरिया में इस्राईल का फिर हमला, सीरियाई एयर डिफ़ेंस का करारा जवाब
इस्राईली सेना ने एक बार फिर बुधवार की सुबह सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पर हवाई हमला किया जिसे सीरियाई सेना के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने विफल बना दिया।
इस्राईली सेना ने बुधवार की सुबह एक बार फिर पश्चिमी दमिश्क़ के कुछ इलाकों पर हवाई हमला किया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस्राईली युद्धक विमानों ने नबी हाबील इलाक़े पर सुबह तड़के हमला किया जिसे एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने विफल बना दिया।
रिपोर्ट में बताया गया कि देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने कुछ मीज़ाइलों को हवा में मार गिराया जबकि कुछ को इन्टरसेप्ट कर लिया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट में बताया गया कि देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने इस्राईल के युद्धक विमानों के हवाई हमलों का जमकर मुक़ाबला किया और कुछ मीज़ाइलों को लक्ष्य पर लगने से पहले ही तबाह कर दिया।
सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि इस्राईली युद्धक विमानों ने बुधवार की रात 1 बजकर 30 मिनट पर उत्तरी जलील से पश्चिमी दमिश्क़ के क्षेत्र पर हमला किया।
सीरिया के इस सैन्य सूत्र ने बताया कि इस हमले का मुक़ाबला, दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में तैनात एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने किया।
उनका कहना था कि इस हवाई हमले में एक सीरियाई सैनिक हताहत और तीन अन्य घायल हुए।


0 comments