समस्तीपुर जिले का नाम रौशन किया, बुलंद हौसले की बदौलत इरफान ने नीट में पाई सफलता

 

समस्तीपुर (जकी अहमद) हौसला बुलंद हो तो सफलता पाना आसान हो जाता है। सीमित संसाधनों के अलावा बिना किसी हाई-फाई ट्यूशन या बगैर शहरी चमक दमक के भी कामयाबी हासिल किया जा सकता है। नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करके इरफान अहमद ने यही कर दिखाया है।

उजियारपुर प्रखंड के ग्राम सातनपुर गांव के रहने वाले ऐजाज अहमद के पुत्र इरफान अहमद ने नीट की परीक्षा में 604 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करके सबको खुशी मनाने का एक अतिरिक्त अवसर दे दिया है।

दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता का श्रेय इरफान ने अपने परिवार के अलावा अपने शिक्षक को दिया। इरफान ने दरभंगा में रह कर ही नीट जैसे कठिन लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया है।

ज्ञात हो कि मो इरफान भाजपा नेता रूमान अहमद साबरी नके चचेरे भाई हैं। मो साबरी ने बताया कि वे शुरू से ही मेहनती रहा है और मानव सेवा और समाज के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रह है।महज पांच साल की उम्र में पिता का साया उठ जाने के बाद भी नेक नियति ने लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया है।वह डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहता है। इनकी सफलता पर भाई  मो. आजाद अहमद सोनू,मो.फरिद आलम,शफी अहमद,मो.फखरुल होदा,मो. मुन्ने,विनोद महतो, अरूण साह, संतोष राम, सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।

0 comments

Leave a Reply