ईरान की करेंसी रियाल रिकॉर्ड स्तर पर गिरी, 1 डॉलर के बराबर 10 लाख ईरानी रियाल

ईरान की करेंसी रियाल शनिवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। अब 1 अमेरिकी डॉलर के बराबर 10,43,000 ईरानी रियाल हो गया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट उस समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत बढ़ा हुआ है।

20 मार्च को फारसी नववर्ष नौरोज के दौरान ईरानी रियाल की कीमत 10 लाख रियाल प्रति अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा गिर गई थी। जब शनिवार को व्यापारी दोबारा काम पर लौटे, तो दर और गिरकर 1,043,000 रियाल प्रति डॉलर तक पहुंच गई। अब यह नई गिरावट स्थायी हो सकती है।

 

0 comments

Leave a Reply