भारत एशिया कप हॉकी के सुपर-4 में:जापान को 3-2 से हराया, टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत; चीन को भी हराया था
भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। भारत ने रविवार को जापान को 3-2 से हराया। इस जीत से भारतीय टीम पूल ए में टॉप पर पहुंच गई है।
भारत ने अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से हराया था। लगातार दो जीत के साथ भारत का अब सुपर-4 में जाना पक्का हो गया है।
राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत ने मंदीप सिंह के गोल से बढ़त हासिल की। उन्होंने तीसरे मिनट में फील्ड गोल दागा। फिर 5वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर लाइन रहा।
तीसरे क्वार्टर में जापान ने कावाबे कोसेई के गोल से वापसी की। कोसेई ने बैक हैंड शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट के अंदर धकेल दिया। चौथे क्वार्टर से ठीक पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागा। यह हरमनप्रीत का दूसरा और भारतीय टीम का तीसरा गोल था।
फाइनल व्हीसिल से ठीक पहले जापान के कावाबे कोसेई (58वें मिनट) ने अपना और टीम का दूसरा गोल दागा। इस तरह भारत ने 3-2 के नजदीकी अंतर से मैच जीत लिया।
भारत-जापान मैच के 3 फोटो



दोनों टीमों की स्टार्टिंग-XI
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।
जापान- फुजीशिमा राइकी (कप्तान), यामासाकी कोजी, यामादा शोटा, हिगुची यूटो, कावाहारा यामातो, तानाका सेरेन, मात्सुमोतो काज़ुमासा, यामाशिता मनाबु, नागायोशी केन, कावाबे कोसेई, योशिकावा ताकाशी (गोलकीपर)।
सब्स्टिट्यूट्स: किमुरा नारू, तानाका कैटो, कावामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), वातानाबे केइता, शिनोहारा रयोसुके, यामादा ह्योता
courtesy:www.bhaskar.com

0 comments