IND vs AUS, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने 1st Test, Day 1 में कोहली को किया रन आउट, बल्लेबाजों के छुड़ाए छक्के
IND vs AUS, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने 1st Test, Day 1 में कोहली को किया रन आउट, बल्लेबाजों के छुड़ाए छक्के
कप्तान विराट कोहली (74) के अर्धशतक और चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (42) की उपयोगी पारियों के बूते भारत (India) ने एडिलेड टेस्ट (Adelaide Test)के पहले दिन छह विकेट पर 233 रन बनाए. दिन रात के पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग की जिससे भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल रहा.
लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने पूरा सब्र दिखाया. भारत के लिए पहले दिन के स्टार कोहली, पुजारा और रहाणे ही रहे. इन तीनों ने मुश्किल हालात से टीम को उबारा. पुजारा ने दिन के पहले घंटे को झेला तो कोहली-रहाणे ने शाम के समय का सामना किया. कोहली-रहाणे आखिरी घंटे में आउट आउट हो गए नहीं तो भारत बेहतर स्थिति में होता.

भारत ने आखिरी सेशन में 126 रन बनाए और तीन विकेट खोए. इसके तहत कोहली, रहाणे के अलावा हनुमा विहारी का विकेट गिरा. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋद्धिमान साहा नौ और आर अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे थे.
मेजबान के लिए मिचेल स्टार्क पहले दिन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्हें दो विकेट मिले. एक-एक कामयाबी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लायन को मिली.
शॉ और अग्रवाल रहे नाकाम
इससे पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. लेकिन पृथ्वी शॉ की कमजोर तकनीक की एक बार फिर कलई खुल गई. खाता खोले बगैर मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए .उन्हें मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया. शॉ की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी रही. फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर उन्हें तरजीह देने का फैसला वैसे भी चौंकाने वाला था.

0 comments