समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के पांचवे दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया
समस्तीपुर (जकी अहमद) बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव हेतु नामांकन के पांचवे दिन 131 कल्याणपुर सुरक्षित क्षेत्र से शनिवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें जदयू से महेश्वर हजारी तथा जनमत पार्टी से अनामिका पासवान,132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, इसी तरह 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश कुमार सिंह उर्फ बादल समेत 5 पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
इसी तरह 135 मोरवा विधानसभा क्ष्रेत्र से कुल छः उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें राजद से रण विजय साहू,जनहित पार्टी से सहजाद आलम, निर्दलीय उम्मीदवार उमा साह, जनता दल सेक्युलर से दिलीप कुमार राय,जनता पार्टी से अमर कुमार झा, तथा 136 सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया।
कारी मोहम्मद इरशाद ने मोरवा विधानसभा क्षेत्र से गरीब मजदूर पार्टी से अपना नमांकन किया।वहीं उन्होंने बताया कि ताजपुर में विकास का काम कुछ नहीं हुआ है।जनता को सभी ने ठगने का काम किया है,दो महीने से जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुआ, आम जनता गंदे पानी में आने जाने को विवश है।जनता रेफरल अस्पताल का भी हालात अप्लोग जानते ही हैं।

0 comments