ऑस्ट्रेलिया में 1 लाख लोगों ने गाजा के सपोर्ट में हार्बर ब्रिज पर मार्च निकाला

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार को करीब 1 लाख लोगों ने गाजा के समर्थन में एक बड़ा मार्च निकाला। यह मार्च सिडनी के मशहूर हार्बर ब्रिज पर हुआ, जिसमें लोग गाजा के मानवीय संकट के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे लगाए और गाजा में भुखमरी खत्म करने की मांग की। बारिश के बावजूद लोगों ने बड़ी संख्या में परेड में हिस्सा लिया। इस मार्च को फिलिस्तीन एक्शन ग्रुप ने आयोजित किया था, जिसका मकसद दुनिया का ध्यान गाजा क मुश्किल हालातों की ओर खींचना था।

ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इस मार्च का विरोध किया था, जिससे लोगों ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।

 

 

 

COURTESY:www.bhaskar.com

 

0 comments

Leave a Reply