इमपार राष्ट्रीय स्तर से लेकर ज़िला स्तर मुस्लिम थिंक टैंक विकसित करेगा / डॉक्टर एमजे खान
बिजनौर में इमपार की सभा आयोजित , शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने की शिरकत
बिजनौर : ( एशिया टाइम्स ) भारतीय मुसलमानो ने हर क्षेत्र में बहुत काम किया लेकिन थिंक टैंक विकसित नहीं हो पाया, इसलिए इमपार राष्ट्रीय स्तर से लेकर ज़िला स्तर मुस्लिम थिंक टैंक विकसित करने का काम करेगा . उक्त विचार इंपार के चेयरमैन डॉक्टर एम जे खान ने 'इंडियन मुस्लिम फार प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म' की बिजनौर मीटिंग में व्यक्त किया , मीटिंग नजीबाबाद कस्बे में हुई. मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य ऐजाज़ुल हसन ज़ैदी ने की.
डाक्टर एम जे खान ने शहर के दानिश्वर लोगों से इमपार के साथ जुड़कर समाज में बुराइयों को दूर करने के लिए काम करने की अपील की . डाक्टर एम जे खान ने बताया कि किस तरह पिछले एक साल में इम्पार ने जन समस्याओं को लेकर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई है .

इंपार के चेयरमैन डॉक्टर एम जे खान
इम्पार के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर खालिद अंसारी ने इम्पार के स्ट्रक्चर के बारे में बताया और बताया कि आने वाले समय में किस तरह से इमपार लोगों की मदद के लिए आगे खड़ा रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर माजिद खान ने कहा की इमपार समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है ऐसे में समाज के पढ़े-लिखे लोगों की जिम्मेदारी है कि वह आगे आए और इंपार से जुड़ें .
जिला कोआर्डिनेटर आसिफ मुत्तकी ने ज़िले के लोगों से इमपार को मज़बूत करने का निवेदन किया. मीटिंग में बिजनौर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने शिरकत की जिसमें मुख्य रूप से डाकटर इबादुर्रहमान, डाकटर सुहेल, डाकटर अब्दुल बारी, डाकटर वसीम बारी, समीर, अधिवक्ता अब्दुल मन्नान, श्री इकबाल मिर्ज़ा आदि उपस्थित रहे.

0 comments