हाल ही में देश के कई राज्यों में बढ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर इम्पार के वेबीनार में हुई गहन चर्चा , ,कार्ययोजना शीघ्र

इम्पार के अध्यक्ष एम जे खान ने इस मुद्दे पर ज्ञापन देने की बात कही

 

नई दिल्ली :  हाल ही में देश के कई राज्यों में बढ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर कौम के समक्ष आई चुनौतियों का सामना करने और भविष्य में स्थिति को और खराब होने से रोकने पर विचार के विषय में इम्पार के तत्वावधान में आज एक वेबीनार का आयोजन किया गया ।

चर्चा में जहां अधिकांश वक्ताओं का मत था कि ये घटनाएं  आगामी चुनाव की तैयारी के तहत ध्रुवीकरण का माहौल बनाने का प्रयास है और एक तिहाई जनाधार की पार्टी संविधान में एतबार न करके अपने एजेंडे पर काम कर रही है    इससे निपटने के लिए हमें शेष संविधान पोषकों को ,जो अभी बिखरा हुआ है , के साथ मिलकर काम करना चाहिए और हमारी कौम को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए ।मतदाता सूचियों में अपने क्षेत्र के मतदाताओं के नाम जुड़वाना सुनिश्चित करना चाहिए ।

इसके अतिरिक्त सरकार के विभिन्न स्तरों पर कौम के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए ज्ञापन देने , उपयुक्त स्थलों पर प्रदर्शन करने पर भी विचार करना चाहिए तथा लीगल सेल स्थापित कर प्रभावित लोगों को न्याय दिलवाने में सहायता देने में आगे आना चाहिए ।वहीं कुछ वक्ताओं ने किसी एक क्षेत्र में हुई घटना को उसी क्षेत्र में सरकारी या विधिक सहायता से निपटाने की वकालत की।

और सोशल मीडिया की भड़काने वाली खबरों की सच्चाई जान कर उस पर प्रतिक्रिया देने पर जोर दिया । कार्यक्रम के अंत में इन घटनाओं को रोकने के लिए संस्था या व्यक्तिगत तौर पर मंत्रियों व उच्चाधिकारियों से मिलकर इस पर अपना विरोध तो दर्ज करवाने पर जोर दिया ताकि भविष्य में  सनद रहे। यदि इस पर कोई कार्रवाई न होती दिखे तब प्रदर्शन का भी सहारा लिया जाए ।

कार्यक्रम में श्री जावेद , डाॅ. अनीस अंसारी , श्री सैयद रिजवान, श्री मुशर्रफ अली ,कर्नल जाहिद सिद्दीकी,  श्री नजमूद्दीन फारूकी , श्री इरशाद अहमद , डाॅ. ताजवर ,श्री अहमद शुजाउद्दीन ,सैयद अहमद अब्दुल्ला, श्री शहजाद खान, श्री युसुफ अंसारी व सबीहा हसन ने अपने विचार रखे ।

इम्पार के अध्यक्ष एम जे खान ने  इस मुद्दे पर  ज्ञापन देने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन श्री ख़ालिद अंसारी ने किया ।

0 comments

Leave a Reply