IMPAR ने वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए IICC में चिंतन बैठक की ; 20 गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स / प्रेस विज्ञप्ति ) IMPAR ने देश में पैदा वर्तमान स्थिति से निपटने और समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाने के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक योजना तैयार करने पर नई दिल्ली में इंडिया इस्लामिक सेंटर में आज एक चिंतन बैठ की .
बैठक में मौजूदा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया और उभरती चुनौतियों का आकलन करने के लिए व्यावहारिक समाधानों पर काम करने पर जोर दिया गया।
समाज में लोगों के बीच संवाद के माध्यम से बेहतर समझ पैदा करने की बात कही गई , उच्च स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियों में शिरकत, समाज सेवा कार्यों से समाज में सद्भावना का संचार एवं सामाजिक सुधार शुरू करना शामिल है .
यह भी तय किया गया कि डेटा संग्रह के माध्यम से नकारात्मक नैरेटिव का मुकाबला किया जाय , सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग हो , जरूरत पड़ने पर त्वरित कानूनी पहल की जाय और हंगामी हालात से निपटने की योजना तैयार की जाय और सुरक्षा के लिए डिजिटल उपकरणों का बेहतर उपयोग हो .
बैठक में विभिन्न धर्मों के मानने वालों के दरम्यान आपसी संवाद के माध्यम से बेहतर समझ बनाने और गलतफहमियों के कारण विश्वास की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया । बैठक में 20 गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
नोट : यह रिपोर्ट IMPAR की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी पर आधारित है

0 comments