समाज को हर माह अपडेट करने का IMPAR का यह तरीका मुनासिब लगा
मजबूत भारत बनाने के लिए किसी ‘जिरगे’ की जरूरत नहीं बल्कि हर भारतीय को मजबूत करने की जरूरत है
नई दिल्ली (एशिया टाइम्स न्यूज़ डेस्क ) किसी भी इंसानी समजा में जब कुछ फ़िक्र मंद लोग उठते हैं और समाज की भलाई के लिए काम करते हैं तो सबसे पहले उन्हे रिजेक्ट किया जाता है , फिर उन पर तरह तरह के बे बुनियाद इलज़ाम लगाये जाते हैं , और फिर समय बीतने के साथ उनसे सवाल पुछा जाता है कि आप ने समाज को नई दिशा देने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ , फिलहाल क्या अपडेट है ?
पिछले वर्ष जब Indian Muslims for Progress & Reforms ( IMPAR) की स्थापना हुई तो पहले दिन से ही Dr MJ Khan और उनके साथियों को समाज के एक तबके के सख्त सवालात का सामना रहा ,लेकिन IMPAR से जुड़े दानिशवरों ने ‘वाक्य युद्ध’ में उतरने के बजाय अपने कामों से जवाब देने का रास्ता चुना ,और अब जब 11 माह बाद देखते हैं तो इस छोटी सी मुद्दत में IMPAR ने Lockdown के शुरू के दिनों में तबलीगी जमात पर बिगडैल मीडिया की ज़बान दराजी पर लगाम देने की कोशिश हो या तबलीगी जमात के लोगों को छुड़ाने की बात ऐसे ढेरों ऐसे काम कर दिखाए हैं जो अति सराहनीय है .

किसी भी सामाजिक संगठन या ग्रुप से जो समाज के विकास के लिए काम करने का दावा करे एक जागरूक ,जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आप की ड्यूटी है की सवाल पूछें ,उनके कामों पर गहरी नज़र रखें लेकिन साथ ही आप की जिम्मेदारी यह भी है कि उस ग्रुप का साथ भी दें , खुद उस तब्दीली का हिस्सा बनें जो आप समाज में देखना चाहते हैं ,अपनी सहभागिता बढ़ाएं .

पिछले सप्ताह 10 March को IMPAR ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट कार्ड जरी किया है जिसमें एक माह की सरगर्मियों को चित्रों के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है .
इस रिपोर्ट में तीन अहम् मीटिंगों का जिक्र है , IMPAR के प्रेसिडेंट Dr MJ Khan हिन्दुस्तानी मुस्लिम कम्युनिटी के मुद्दों को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर , अल्प्संक्यक मंत्रालय के मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी , पी आई बी के डायरेक्टर कुलदीप धत्वालिया से मुलाक़ात की और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की , इसके इलावा महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन , मौलाना आज़ाद का यौमे वफात , संत रविदास जयंती , वसंत पंचमी , वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे , वर्ल्ड यूनानी डे ,इंटरनेशनल मदर लैंग्वेज डे, मनाने की इतला दी है .
इसके इलावा IMPAR तेज़ी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हर जिले में इम्पार डिस्ट्रिक्ट कौंसिल (IDC) का गठन कर रहा है अब तक मुज़फ्फर नगर , सहारनपुर ,बुलंदशहर ,मेरठ शामली ,बागपत, बिजनोर ,अलीगढ़ आगरा ,ग़ाज़ियाबाद ,गौतम बुद्ध नगर ,अमरोहा , बरेली में जिला परिषद का गठन हो चुका है , 30 से अधिक IMPAR कम्युनिटी सेंटर्स भी प्रारम्भ किये जा रहे हैं , अगर काम करने की यही लगन रही तो बहुत जल्द यह समाज में अपनी पैठ बनाने में कामयाब हो जायेगा , याद रहे मजबूत भारत बनाने के लिए किसी ‘जिरगे’ की जरूरत नहीं बल्कि हर भारतीय को मजबूत करने की जरूरत है और IMPAR यह काम करता दिखाई देता है .

0 comments