अब कोसने का समय नहीं है ,समाज में प्रगति के लिए काम करें : डॉ एम जे खान
IMPAR के प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद और रामपुर का दौरा किया; जिला परिषद् का एलान जल्द
PHOTO - Abu Anas ( रामपुर सौलत लाइब्रेरी )
इस अवसर पर IMPAR के चेयरमैन डॉ एम जे खान ने कहा “ अब किसी को कोसने का समय नहीं है , समाज में जिन लोगों ने भी जो काम किया है उसकी सराहना होनी चाहिए . मदरसों ने समाज निर्माण में अपने तौर पर काम किया है उसको रेख्नाकित किया जाना चाहिए . खुद पर भरोसा करें , और हर व्यक्ति अपने हिस्से का दीप जलाने के लिए उठे “.

PHOTO - Abu Anas ( मुरादाबाद तमन्ना बैंक्वेट हाल )
उन्हों ने कहा “ मुस्लिम समाज में अगर हम विकास देखना चाहते हैं तो हमें अपने समाज में सुधार कार्यक्रम चलाना होगा इन्तेजार का समय ख़त्म हुआ यह समय काम करने का है “.
उन्हों ने लोगों से सहयोग की अपील की और कहा “ IMPAR आप के दरम्यान सुधार और विकास का एजेंडा लेकर आया है , अपने इलाके का विकास कार्यक्रम आप को बनाना है ,हम उसमें आप की हर संभव मदद करेंगे . बहुत जल्द IMPAR जिला परिषद् का एलान करदिया जायेगा “.
प्रतिनधिमंडल में शरीक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एडवोकेट फ़िरोज़ खान गाज़ी, एशिया टाइम्स के चीफ एडिटर अशरफ अली बस्तवी समेत अन्य स्थानीय अहम् लोगों ने भी अपने विचार साझा किये .

0 comments