समाज व देश के विकास के लिए IMPARने 5 नए सदस्यों को संचालन समिति से जोड़ा
हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी सदस्य इम्पार के प्रगतिशील एजेंडे को आगे बढ़ाने व सोसाइटी में रचनात्मक बदलाव लाने में अपना अहम योगदान निभाएंगे: डॉ एम् जे खान
इंडियन मुस्लिमस फॉर एंड रिफॉर्म्स (IMPAR) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इम्पार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम जे खान ने इम्पार की संचालन कमेटी (Steering Committee) में पांच और नए नामों को जोड़ा है, जिसके साथ संचालन कमेटी (Steering Committee) की कुल संख्या 40 हो गई है. जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वह विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग राज्यों और शहरों से आते हैं. इम्पार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इम्पार की यह प्राथमिकता है कि सभी राज्य और सभी शहरों के लोगों को इम्पार में प्रतिनिधित्व मिले और उनके विचारों से संस्था को संचालित करने में आसानी हो, ताकि लोगों की सोच व उनके अनुभव से आसानी से अवगत हुआ जा सके.
जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है उनमें डॉ। इलियास, डीन, इंपीरियल स्कूल ऑफ एग्रीबिजनेस और पूर्व कुलपति, NDUAT, नई दिल्ली, श्री तौसीफ मिर्ज़ा, निदेशक, मिर्ज़ा इंटरनेशनल लिमिटेड, नई दिल्ली, श्रीमती निलुफर आलम हजारिका, आईएएस सेवानिवृत्त, असम सरकार के पूर्व सचिव और आयुक्त और पूर्व। राज्य सूचना आयुक्त, गुवाहाटी, श्री मुद्रा पथरीया, सीईओ, ट्राइसिस कम्युनिकेशंस पी. लिमिटेड और ट्रस्टी, कोलकाता गिव्स फाउंडेशन, कोलकाता, और डॉ। गज़ाला अमीन, एमबीबीएस, एग्रो एंटरप्रेन्योर, श्रीनगर शामिल हैं.
प्रेस विज्ञप्ति में आगे डॉक्टर MJ खान ने कहा है कि हम स्टीयरिंग कमेटी (Steering Committee) संचालन समिति में आने वाले सभी सदस्यों का इस्तकबाल करते हैं और उनका स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह सभी सदस्य इम्पार के प्रगतिशील एजेंडे को आगे बढ़ाने और सोसाइटी में रचनात्मक बदलाव लाने में अपना अहम योगदान निभाएंगे जिससे देश और समाज दोनों की तरक्की हो सके.
वहीं दूसरी ओर इम्पार ने अपनी कार्यकारी समिति ( Executive Committee) के दायरे को बढ़ाते हुए इस में 8 नए सदस्यों को जोड़ा है, जिस से कुल संख्या अब 25 हो गयी है। इम्पार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी आठ नई हस्तियों को इम्पार की कार्यकारी समिति ( Executive Committee) से जोड़ा गया है। इम्पार की ओर से दी गई सूचना के अनुसार 8 नए सदस्यों में डॉ। हिश्मी जमील हुसैन, हेड-बायोडायवर्सिटी एंड कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी, टाटा स्टील, जमशेदपुर, डॉ। पीके इब्राहिम, अधिवक्ता, त्रिवेंद्रम उच्च न्यायालय, केरल, सुश्री शमश्रविश रीन, एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट व जॉइंट कोषाध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, डॉ। एके कुरैशी, निदेशक, एम एम ए एन टी सी कॉलेज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नासिक, डॉक्टर लुबना कमाल एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय जेएलएन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, कानपुर, सुश्री शेरिन अली, हेड-सीएसआर, डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज, पुणे, मिस्टर गुलरेज आलम डायरेक्टर/निदेशक आईबी ग्रुप छत्तीसगढ़, सुश्री आशी नेमत, अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उपन्यासकार, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता, मुंबई शामिल हैं।
इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स (इम्पार) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर खालिद अंसारी ने कार्यकारी समिति ( Executive Committee) में शामिल होने वाले सभी आठ नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा है कि हमें आशा ही नहीं सम्पूर्ण विश्वास है कि कार्यकारी समिति ( Executive Committee) में शामिल सभी नए सदस्य भारतीय मुसलमानों की प्रगति और रिफॉर्मस के लिए काम करने वाले इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स (इम्पार) के डेवलपमेंट अजेंडा को आगे बढ़ाएंगे, ताकि देश और समाज का भला हो सके।

0 comments