ICFA सिक्किम को विश्व पटल पर Organic State के रूप में पहचान दिलाएगा / डॉ एम् जे खान
नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स ) इंडियन चैम्बर् ऑफ़ फूड एंड एग्रीकल्चर के चेयरमैन डॉ एम् जे खान ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में Agri Business को बढ़ावा देने के लिए लम्बे समय से काम कर रहे है . समय के साथ विस्तार देते हुए वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट 2022 शुरू किया है .
इसी क्रम में डॉ एम् जे खान ने 1987 बैच के आईएएस जी.पी. उपाध्याय कैबिनेट सचिव, सिक्किम सरकार से मुलाक़ात की और कई अहम् बिन्दुओं पर चर्चा की .
मुलाक़ात में विश्व पटल पर सिक्किम को Organic State के रूप में पहचान दिलाने पर जोर दिया गया .गंगटोक में निवेश शिखर सम्मेलन और आईसीएफए द्वारा शुरू किए गए पूर्वोत्तर व्यापार और निवेश मंच समेत विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की .
आप को बता दें कि भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद ( आईसीएफए ) एक सर्वोच्च विचारक मंडल है जो कृषि, खाद्य और कृषि उद्द्योग से संबंधित नीतिगत मुद्दों को संबोधित करने के लिए कार्यरत है। व्यापार सुविधा, साझेदारी, प्रौद्योगिकी, निवेश और कृषि व्यवसाय सेवाओं के लिए आईसीएफए एक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित है।
एक सक्रिय दृष्टिकोण के साथ आईसीएफए ने किसानों की आय में वृद्धि और उनके विस्तृत विकास की कल्पना की है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोत्साहन हेतु अवसर स्थापित कर रहे हैं ।
आईसीएफए के उद्योग आधारित कार्य समूह और जिला, राज्य, राष्ट्र स्तरीय परिषद, प्रमुख हितधारकों के हित और कल्याण का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा भारतीय खाद्य और कृषि क्षेत्र को विश्व के नक़्शे पर प्रमुखता से प्रक्षेपित करते हैं।

0 comments