अजय उपाध्याय जी से जुडी एक याद मेरी भी है
संत कबीर नगर की धरती के सपूत वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स /अशरफ बस्तवी ) संत कबीर नगर की धरती के सपूत वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वे 66 वर्ष के थे .
मूलत संत कबीर नगर जिले के उनिया गांव निवासी थे
वे मूलत संत कबीर नगर जिले के उनिया गांव निवासी अजय उपाध्याय का बचपन वाराणसी में बीता और उनकी शिक्षा भी वहीं हुई। अजय उपाध्याय हिंदुस्तान अखबार के प्रधान संपादक रहे थे। वह दैनिक जागरण और अमर उजाला समेत कई प्रमुख समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे।
उनसे जुडी एक याद मेरी भी है
उनसे जुडी एक याद मेरी भी है , जब चालीस वर्ष बाद वे अपने गाँव लौटे तो उस उत्सव का मैं भी चश्म दीद गवाह बना , उन दिनों मैं दैनिक जागरण संतकबीर नगर में रिपोर्टर था और अजय जी जागरण मीडिया के टी वी चैनल ‘Channel 7’ के प्रमुख थे . हमारे तत्कालीन ब्यूरो चीफ सिन्धुकुमार मिश्र का आदेश था पूरी टीम उनके पैत्रिक गाँव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहें . दिन भर गाँव वासी अपने नौनिहाल को निहारते रहे. उनके बचपन के दोस्त आते और खूब प्रशंसा की .
अजय उपाध्याय का आवास अब वाराणसी के इंदिरा नगर में है
सेंट्रल हिंदू स्कूल और बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के छात्र रहे अजय उपाध्याय ने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद उनका रुझान पत्रकारिता की ओर था। काशी से दैनिक समाचार पत्र आज से उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वर्ष 1985 से 1987 तक वह काशी पत्रकार संघ के सदस्य रहे।

0 comments