मानवता का सन्देश फोरम ककराला बदायूं यूनिट
ज़ुबैर खान सईदी
ककराला बदायूं : चिंता का विषय है कि आज़ादी के बाद से हमारा देश आपसी भेदभाव की भेंट चढ़ गया, जिस के कारण न जाने कितने इन्सान मौत की घाट आज तक उतर रहे हैं, इसी को देखते हुए सन 1972 में मौलाना अली मियां नदवी ने मानवता का सन्देश फोरम नामक संस्था की स्थापना की, और देश भर में मानवता के आधार पर हर जाति व मज़हब के लोगों को जोड़ने का कार्य किया।
वर्तमान काल में आल इन्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी इस संस्था के अध्यक्ष हैं, और उन के नेतृत्व में यह संस्था पूरे देश में उचित स्तर पर कार्य कर रही है, फोरम के जनरल सिकरेट्री मौलाना सय्यद बिलाल अब्दुल हयी हसनी नदवी देश भर में इस के लिए साल भर यात्रा करते हैं और हर स्तर पर कार्य का निरीक्षण भी करते हैं।
इसी फोरम की शाखा ककराला ज़िला बदायूं में भी स्थापित है, जहां लगभग पांच लोग इस फोरम के विशेष रुप से कार्यकर्ता हैं, जिन में हाफ़िज़ मुहम्मद आसिफ सूफी जी को सब से बड़ा पद हासिल है। और उन के सहयोगियों में मदरसा दारुल क़लम ककराला के स्टाफ के अलावा यह चार नाम हैं:
हाजी साजिद अली खां साहब
हाजी मुसफ्फे राना साहब
हाजी अकमल खां साहब
मास्टर मुदस्सिर अली खां साहब
यह यूनिट इन लोगों के नेतृत्व में समाज सेवा के विभिन्न कार्य करती है:
ज़िला चिकित्सालय में मरीज़ों की देखभाल, बस अड्डे और स्टेशन पर पानी पिलाना, सर्दी में कम्बल वितरण आदि।
लाकडाउन के समय में भी यह फोरम पूरी तरह सतर्क है, और अब तक आपसी फन्डिंग से लगभग 1800 राशन की किट हर समुदाय के लोगों में पहुंचा चुकी है।
हाफ़िज़ मुहम्मद आसिफ सूफी जी ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम कोविड 19 की महामारी में अन्त तक राहत सामग्री वितरण का कार्य अपनी फोरम की ओर से जारी रखेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि वह ज़िला बदायूं के आसपास के छेत्रों पर भी पूरी निगाह रखे हुए हैं, और अलापुर, उसहैत, गौंरामई, भिलहरी जैसे कई देहात का निरीक्षण कर के काफी मात्रा में वहां राशन वितरण किया जा चुका है।

0 comments