अबुल फजल एन्क्लेव को कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने शुरू किया अभियान
अल-शिफा अस्पताल जामिया नगर और इंडियन कैंसर सोसायटी ने शुरू किया घर-घर सर्वे
नई दिल्ली : ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने अबुल फजल एन्क्लेव के लोगों को घातक बीमारी कैंसर से बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। यह काम अल-शिफा अस्पताल जामिया नगर और इंडियन कैंसर सोसायटी के सहयोग से किया जाएगा।
अल-शिफा अस्पताल के डॉक्टरों और इंडियन कैंसर सोसाइटी के लोगों ने युवा स्वयंसेवकों को अल-शिफा में ट्रेनिंग और उन्हें सर्वेक्षण में पूछे गए प्रश्नों के बारे में बताया, सर्वेक्षण के तरीके बताए, सर्वेक्षण के लिए 30 स्वयंसेवकों को तैयार किया गया है।
पहले मरहले में क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जाएगा जिसके लिए आज यहां अल-शिफा अस्पताल में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया है। सर्वेक्षण के बाद, प्रभावित लोगों की जांच माहिर डॉक्टरों की एक टीम करेगी .
इस अवसर पर अल-शिफा अस्पताल के डायरेक्टर अब्दुन नज़र, इंडियन कैंसर सोसाइटी दिल्ली की अध्यक्ष ज्योत्सना गोयल, अल-शिफा के एम एस डॉ. जावेद, सुनीता गुप्ता, रेखा, गुलाबानी, डॉ. प्रिया ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के स्वास्थ्य विभाग के फेलो सैयद सादात अनवर उपस्थित थे।

0 comments