हुआवेई ने कनाडा के न्यायालय के फैसले से निराशा व्यक्त की

(वनिता)

वैंकूवर के स्थानीय समय के अनुसार 27 मई को सुबह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उच्च न्यायालय ने सुश्री मेंग वानचो के प्रत्यर्पण मामले का पहला फैसला सुनाया, जिसके अनुसार हुआवेई कंपनी की उपाध्यक्ष, सीएफओ सुश्री मेंग वानचो को दोहरे अपराध के मानकों को पूरा करने के लिए माना जाता है। इसलिए इस प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई जारी रहेगी। सुश्री मेंग वानचो बाद की सुनवाई में भाग लेने के लिए कनाडा में रहेंगी और न्यायालय के नए फैसले का इंतजार करेंगी।


इस पर चीनी कंपनी हुआवेई ने कहा कि हमने ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उच्च न्यायालय के फैसले से निराश हैं। हमने हमेशा माना है कि सुश्री मेंग वानचो निर्दोष है। हम लगातार निष्पक्ष निर्णय और स्वतंत्रता की मांग में सुश्री मेंग वानचो का समर्थन करते हैं।

हमें आशा है कि कनाडाई न्यायिक प्रणाली अंततः उन्हें जरूर निर्दोष साबित करेगी। सुश्री मेंग वानचो की वकील टीम न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।


0 comments

Leave a Reply