अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री माननीय दानिश आज़ाद अंसारी तालीमी बेदारी सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे

सग़ीर ए ख़ाकसार
विशेष संवाददाता/एशिया टाइम्स

लखनऊ,14 अक्टूबर,2022। देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ  ए पी जे अब्दुल कलाम साहिब की याद में 15 अक्टूबर को लखनऊ के बुद्धा ऑडिटोरियम ,गोमती नगर में होने वाले तालीमी बेदारी के सेमिनार में देश के कोने कोने से शिक्षाविद/सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं ।

सेमिनार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय  दानिश आज़ाद अंसारी ,मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे।उत्तर प्रदेश के बलिया में जन्मे  अंसारी साहब ने छात्र जीवन से अपने राजनीति की शुरुआत  की थी।

उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है।वो 2011 में भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े।उन्हें 2018 में उर्दू भाषा आयोग का सदस्य बनाया गया।2022 में वो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने और 2022 में उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया।

0 comments

Leave a Reply