शहद घोटाला : शुगर का घोल पिला रही हैं देश की नामी कम्पनियां बाबा राम देव की कंपनी पतंजलि भी है इस लिस्ट में शामिल

ये शहद उत्पादक चीन से लैब टेस्ट पास करने की दवा मंगवाकर शहद में मिलाते हैं , जिस की मदद से 80 प्रतिशत तक शुगर मिलावट के बाद भी लैब टेस्ट पास कर लेते हैं .

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) क्या आप को मालूम है आपको  शहद के नाम पर शुगर का घोल पिलाया जा रहा है बाज़ार से आप को जो शहद मिल रही है उसमें बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रही है .यह इन्वेस्टीगेश सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSEकी महानिदेशक सुनीता नारायण ने किया है .  

उन्हों ने Gaon Connection TV  पर नीलेश  मिश्रा के शो 'Lets Food Talk ' में विस्तार  से बताया है कि देश में शहद उत्पादन करने वाली नामी कम्पनियां कैसे लैब टेस्ट में फ़ैल हुईं .  शहद के बड़े बड़े ब्रांड , डाबर , हितकारी ,बैद्द्नाथ ,झंडू  समेत   बाबा राम देव की कंपनी पतंजलि भी इस गोरखधंधे में शामिल है .

ये कम्पनियां देश की जनता की सेहत से लम्बे  समय से खिलवाड़ कर रही हैं 

सबसे शर्मनाक और  हैरानी  की बात यह है कि जनता को ठगने का धंधा चीन से आयातित सिरप को मिलाकर किया जा रहा है यह कम्पनियां  हमारी और आप की सेहत  तबाह कर रही हैं .

यह वही चीन है जिसकी नियत साफ़ नहीं है एक तरफ  तो हमारी ज़मीन हड़पने की साजिश कर रहा है तो दूसरी जानिब हमारी सेहत को तबाह कर देने की नापाक कोशिश कर रहा है .

लेकिन इसके लिए एकतरफा  सिर्फ चीन को कोसना  दुरुस्त नहीं वह  तो है ही हमारा दुश्मन . नाजायज़ नाफखोरी ने अपने ही देश की कंपनियों को अँधा करदिया है कि अपने ही लगों की जान से खेल रही हैं .

ये शहद उत्पादक  चीन से लैब टेस्ट पास करने की दवा मंगवाकर शहद में मिलाते हैं , जिस की मदद से 80 प्रतिशत तक शुगर मिलावट के बाद भी लैब टेस्ट पास कर लेते हैं  . 

 

पूरी रिपोर्ट इस विडियो में देखें 

 

The Slow Cafe with Neelesh Misra | Let's Talk Food | Sunita Narain

https://www.youtube.com/watch?v=gnebJ4GJM2w

 

साभार : Gaon Connection TV 


0 comments

Leave a Reply